Temporary Appointment of Panchayat Heads in District to Resolve Work Disruptions दो ग्राम पंचायतों में प्रधान चुनने को सदस्यों की हुई परेड, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsTemporary Appointment of Panchayat Heads in District to Resolve Work Disruptions

दो ग्राम पंचायतों में प्रधान चुनने को सदस्यों की हुई परेड

Lakhimpur-khiri News - जिले की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान का पद रिक्त था, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहे थे। सीडीओ के सामने सदस्यों की परेड कराई गई और आपसी सहमति से एक सदस्य को अस्थाई प्रधान चुना गया। पत्रावली अनुमोदन के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 16 June 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
दो ग्राम पंचायतों में प्रधान चुनने को सदस्यों की हुई परेड

जिले की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान का पद रिक्त चल रहा था, इससे ग्राम पंचायत के कामधाम प्रभावित हो रहे हैं। इन ग्राम पंचायतों में प्रधान का कार्यभार संभालने के लिए अस्थाई व्यवस्था के तहत सदस्यों में से एक को चुनने के लिए सीडीओ के सामने ग्राम पंचायत सदस्यों की परेड कराई गई। सदस्यों में से ही एक सदस्य को प्रधान का दायित्व देने पर सदस्य सहमत हुए। अब पत्रावली अनुमोदन के लिए डीएम को भेजी गई है। कुंभी गोला की ग्राम पंचायत चांदामऊ में प्रधान का पद रिक्त चल रहा है। प्रधानी का उपचुनाव होने तक प्रधान का दायित्व संभालने के लिए पंचायती राज व्यवस्था के तहत सदस्यों में से एक सदस्य को अस्थाई प्रधान का दायित्व सौंपा जाता है।

यहां के ग्राम पंचायत सदस्यों को सीडीओ अभिषेक कुमार के सामने पेश किया गया। सदस्यों ने आपसी सहमति से एक सदस्या को प्रधान का दायित्व देने का निर्णय लिया। इसी तरह नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरसवा में भी सदस्यों की परेड कराई गई। सदस्यों की सहमत बनने के बाद पत्रावली अनुमोदन के लिए डीएम को भेजी गई है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि चुनाव होने तक सदस्यों द्वारा चुना गया सदस्य प्रधान के दायित्वों का निर्वहन करेगा। बताते चलें कि प्रधान की सीट रिक्त होने से ग्राम पंचायतों में कामकाज प्रभावित हो रहे थे। पहले ग्राम पंचायत से ही प्रस्ताव भेजा जाता था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।