Drain Construction Fails in Saidpur 8 Lakh Rupees Wasted आठ लाख का नाला महीनेभर नहीं चला, जांच बैठी, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDrain Construction Fails in Saidpur 8 Lakh Rupees Wasted

आठ लाख का नाला महीनेभर नहीं चला, जांच बैठी

Badaun News - सैदपुर नगर पंचायत द्वारा जनता की सुविधा के लिए 8 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कराया गया था। हाल ही में हुई हल्की बारिश में यह नाला एक महीने के भीतर ही ढह गया। स्थानीय लोगों ने घटिया निर्माण का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 17 June 2025 06:17 AM
share Share
Follow Us on
आठ लाख का नाला महीनेभर नहीं चला, जांच बैठी

सैदपुर। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से जनता की सुविधा के लिए नाला का निर्माण कराया गया। इस नाला के निर्माण पर आठ लाख रुपये की लागत आई। नगर पंचायत द्वारा बनवाया गया नाला महीने भर नहीं चला और हल्की बारिश के पानी में नाला ढह गया। इस मामले की ईओ ने जांच के आदेश दिये। कस्बा सैदपुर में करेंगी सैदपुर रोड पर बीते कुछ दिनों पहले नव निर्मित नाला हुआ है। नाला निर्माण हुआ ज्यादा से ज्यादा महीना भर हुआ है। रविवार को हुई चंद मिनट की हल्की सी बरसात को भी नहीं झेल पाया और नाले का लगभग 20 फीट का हिस्सा ढह गया।

नाला बनाने में घटिया निर्माण कार्य कराने का आरोप कस्बा के लोगों ने लगाया था। जिसमें पूर्व में शिकायत पर तहसीलदार ने नाला निर्माण में लगने वाली सामग्री की जांच की थी। अब इस मामले की ईओ ने जांच बैठा दी है। ईओ ने एक तो जेई का जबाव तलब किया है। बरसात में नाला बहने की घटना हुई है जानकारी मिली थी हमने जेई को नोटिस जारी किया है। जांच कर जवाब मांगा है जांच रिपोर्ट आते ही विभागीय कार्रवाई की जायेगी। त्रिवेंद्र कुमार, ईओ नगर पंचायत सैदपुर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।