भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
Bulandsehar News - सोमवार को नायफल उर्फ ऊंचागांव में भागवत कथा से पूर्व एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। प्राइमरी स्कूल पर भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने हवन...

क्षेत्र के नायफल उर्फ ऊंचागांव में सोमवार को भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा का स्वागत किया गया। नायफल उर्फ ऊंचागांव में सभी ग्रामीणों के सहयोग से प्राइमरी स्कूल पर भागवत कथा आयोजन किया जा रहा है। कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा प्राइमरी स्कूल से शुरू होकर पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद भागवत कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। भागवत कथा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा के बाद हवन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति दी। कथा व्यास मीरा समदर्शनी द्वारा भागवत कथा दोपहर एक बजे से पांच बजे तक प्रतिदिन सुनाई जाएगी।
कलश यात्रा में हरस्वरूप शर्मा, धर्मवीर राघव, राजकुमार शर्मा उर्फ राजू शर्मा, ग्राम प्रधान नीतू शर्मा, छोटे शर्मा, दिनेश रघुवंशी, नितिन रघुवंशी, पंकज रघुवंशी, हेमंत शर्मा, ओमपाल शर्मा, महेश शर्मा, रवि शर्मा सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।