चक्रधरपुर के हथिया गांव में छऊ नृत्य संपन्न
चक्रधरपुर के हथिया गांव में मासंत पर्व पर दो दिवसीय छऊ नृत्य समारोह का समापन हुआ। विधायक सुखराम उरांव ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और उनके द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य की तारीफ की। उन्होंने कलाकारों को...
चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया गांव में मासंत पर्व पर आयोजित दो दिवसीय छऊ नृत्य सोमवार को सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने हथिया ऊपर टोला और नीचे टोला के छऊ नृत्य कलाकारों का हौसला बढ़ाया। कलाकारों ने अभिमन्यु वध, जरासंध वध, रामलीला, राधा कृष्ण आदि छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह किया। मौक़े पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि प्रत्येक साल यहाँ के कलाकारों द्वारा बेहतर छऊ नृत्य प्रस्तुत करते हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। उन्होंने कहा की छऊ कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सहयोग करते आ रहे हैं।
आगे भी इन कलाकारों को मदद करते रहेंगे। मासंत पर्व के अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। मौके पर मुख्य रूप से अमर बोदरा, डब्लू हेम्ब्रम कमेटी के अभिमन्यु बोदरा, राजीव सुंडी, मुंडारी बोदरा, सनातन सुंडी, भोला बोदरा, कृष्णा गागराई, बबलू हेम्ब्रम, शंकर हेम्ब्रम, राकेश हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।