CRPF Soldier Injured in IED Blast During Joint Operation in Saranda Forest आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एएसआई घायल, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsCRPF Soldier Injured in IED Blast During Joint Operation in Saranda Forest

आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एएसआई घायल

चक्रधरपुर के सारंडा जंगल में शनिवार तड़के एक आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 134 बटालियन के जवान सत्यवान सिंह घायल हो गए। उन्हें राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरSat, 14 June 2025 12:07 PM
share Share
Follow Us on
आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एएसआई घायल

चक्रधरपुर।सारंडा जंगल में चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के दौरान शनिवार तड़के सुबह आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 134 बटालियन का जवान सत्यवान सिंह घायल हो गया है। जिसे ईलाज के लिए राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। घायल जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक ओडिशा के केबलांग थाना क्षेत्र के बांको रिजर्व फॉरेस्ट में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद शनिवार तड़के सुबह करीब चार-पांच बजे सर्च अभियान शुरु किया गया। जिसमें सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर, ओडिशा पुलिस, डीभीएफ के जवान शामिल थे। जवान बांको जंगल में सर्च अभियान चला रहे थे, इसी दौरान टर्निंग के पास से गुजरने के दौरान पैर पड़ते ही आईईडी ब्लास्ट हो गया।

जिसमें सीआरपीएफ 134 बटालियन का एएसआई सत्यवान सिंह घायल हो गया। घायल जवान को ईलाज के लिए राउरकेला अपोलो में भर्ती कराया गया। इधर सूचना मिलते ही पश्चिमांचल के डीआईजी बृजेश कुमार राय, राउरकेला एसपी नितेश बाघवानी, सीआरपीएफ के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल जवान की जानकारी ली। बता दे कि 27 मई को केबलांग थाना क्षेत्र के रेलाहातू बांको एरिया में नक्सलियों द्वारा करीब 5 टन विस्फोटक लूट की घटना के बाद से ही ओडिशा और झारखंड पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ, कोबरा के साथ ओडिशा पुलिस, ओएसएपी और डीभीएफ के जवान शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।