बिरहोर बस्ती में ऑन द स्पॉट समस्याओं का हुआ समाधान
चक्रधरपुर के बंदगांव प्रखंड के टेबो पंचायत में एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर समस्याओं का समाधान किया। कृषि विभाग ने बीज वितरण किया, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड,...

चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के टेबो पंचायत के कांडेयांग बिरहोर बस्ती में गुरुवार को प्रखंड कार्यालय द्वारा एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया गया। कैंप के दौरान कृषि विभाग द्वारा 2 लाभुकों के बीच बीज का वितरण किया गया। जबकि अंचल कार्यालय द्वारा 9 लाभुकों का जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन भरा गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 7 लाभुकों का फार्म भरा गया। आपूर्ति विभाग द्वारा 6 लाभुकों का राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन भरा गया। जबकि 6 लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
4 लोगों का मनरेगा जॉब कार्ड बनाया गया। साथ ही 6 लोगों का जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन लिया गया। वहीं 10 लाभुकों का आधार कार्ड बनाया गया। जबकि 13 लोगों का वोटर कार्ड बनाया गया। कैंप में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी भीकम कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी सुनील बड़ाईक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लाल सिंह भूमिज, नोडल पदाधिकारी योगेन्द्र सुंडी, लाल बाबू दास, जगन्नाथ मुंडा, सदानंद होता, नसीम अहमद, विजय सिंह जोंको, सुधान्ता गागराई, बसंत कुल्लू, पंचायत सचिव उमाकांत महतो, चांपबा पंचायत के मुखिया कानू तैसुन, टेबो मुखिया सिलवंती ओडेया समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।