विश्व पर्यावरण दिवस पर आदिवासी मित्र मंडल ने किया गया पौधारोपण
चक्रधरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। आदिवासी मित्र मंडल ने प्लास्टिक प्रदुषण को खत्म करने का संकल्प लिया और पौधारोपण किया। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंटू...
चक्रधरपुर।आदिवासी मित्र मंडल चक्रधरपुर में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और प्लास्टिक प्रदुषण को खत्म करने के लिए संकल्प लिया गया। साथ ही देशाउली(पूजा स्थल) में पौधारोपण किया गया। वहीं आदिवासी मित्र मंडल द्वारा पिछले 24 मई को विश्व पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिसमें सुशीला जोंको प्रथम, अरुण सोय द्वितीय और लक्ष्मी बोदरा तृतीय स्थान पर रहें। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मंटू गागराई एवं पदाधिकारीयों द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। वहीं मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और इसके विकल्पों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से आदिवासी युवा मित्र मंडल के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, सचिव रबिन्द्र गिलुवा, सह कोषाध्यक्ष विवेक बंकीरा , उपाध्यक्ष विशाल मुंडा, सह सचिव निशीथ सिंह मुंडा व मनीष बंदिया, पंकज बंकीरा, मदन बोदरा, हेमंत समाड, मुख्य कमेटी के सचिव सुखराज सुरीन, कोषाध्यक्ष देवा मुर्मू, सरस्वती कुदादा , विजय मेलगंडी,अमर सिंह जमुदा, प्रेम सोय, आकाश रवानी, योगेंद्र मुंडरी, उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।