वज्रपात से धू-धू कर जला पेड़, जान माल का नहीं हुआ नुकसान
वज्रपात से धू-धू कर जला पेड़, जान माल का नहीं हुआ नुकसानवज्रपात से धू-धू कर जला पेड़, जान माल का नहीं हुआ नुकसानवज्रपात से धू-धू कर जला पेड़, जान माल का
Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSat, 24 May 2025 10:02 PM

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के ढेबो गांव में शनिवार की देर शाम तेज हवा व पानी के बीच ताड़ के पेड़ पर वज्रपात होने से पेड़ में आग लग गयी। जिसे देख स्थानीय लोगों में थोड़ी देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम छ: बजे के बीच हो रही वर्षा के दौरान तेज कड़क के साथ एक ताड़ के पेड़ पर वज्रपात हो गई। जिससे पेड़ में आग लग गयी। आग की लपट तेज था। लेकिन वर्षा के कारण कुछ देर बाद धीरे-धीरे आग बुझ गयी। वज्रपात से पेड़ को काफी नुकसान पहुंचा है।
लेकिन इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।