Mansi Kumari Tops Itkhori Block in Jharkhand Intermediate Exams 2025 शिक्षा को मिला सम्मान जिला टॉपर मानसी को जनप्रतिनिधियों ने किया पुरस्कृत, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsMansi Kumari Tops Itkhori Block in Jharkhand Intermediate Exams 2025

शिक्षा को मिला सम्मान जिला टॉपर मानसी को जनप्रतिनिधियों ने किया पुरस्कृत

इटखोरी प्रखंड की छात्रा मानसी कुमारी ने झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कॉमर्स में 385 अंक प्राप्त कर पूरे प्रखंड में प्रथम और जिला स्तर पर छठा स्थान हासिल किया है। जन प्रतिनिधियों ने रविवार को...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSun, 8 June 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
शिक्षा को मिला सम्मान जिला टॉपर मानसी को जनप्रतिनिधियों ने किया पुरस्कृत

इटखोरी, निज प्रतिनिधि। इटखोरी प्रखंड के टॉपरर मानसी को जन प्रतिनिधियों ने रविवार को सम्मानित किया है। बता दें कि झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजों में इटखोरी प्रखंड कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्रा मोगला निवासी रणधीर सिंह की पुत्री मानसी कुमारी ने कॉमर्स में 385 अंक प्राप्त किया है। मानसी पूरे प्रखंड में प्रथम स्थान और जिला स्तर पर छठा स्थान हासिल किया है। इनके इस सफलता पर जिप सदस्य सरिता देवी, मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती, उप प्रमुख संजय गुप्ता, धुना मुखिया सोनी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, रामशंकर पासवान, पोषण सखी संघ के प्रदेश सचिव रेखा भारती ने मानसी को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर समीरा सिंह, रचना सिंह, रणधीर सिंह, गोदावरी देवी, लोकेश सिंह, लता देवी, प्रदीप सिंह, प्रमोद सिंह, सुगन्धि देवी, गुनी देवी, नेनुबाला सिंह, लता देवी व अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।