गुड्डू आलम दूसरी बार बने राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष
सिमरिया के किसान भवन में राजद पार्टी की बैठक हुई, जिसमें गुड्डू आलम को दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। बैठक में पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने चुनाव किया। गुड्डू आलम ने कहा कि वह अपनी...

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में शनिवार को राजद पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेश सिंह ने की। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में टंडवा जिप सदस्य सुभाष यादव, जियाउल हक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शारदा देवी, जिला उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में पर्यवेक्षकों की उपस्थित में कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड अध्यक्ष का चुनाव किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताते हुए गुड्डू आलम को दूसरी बार पार्टी का प्रखण्ड अध्यक्ष बनाया है। प्रखण्ड अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकर्ता ने सिमरिया चौक स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
दूसरी बार प्रखण्ड अध्यक्ष बनने पर गुड्डू आलम ने कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे मिली है, उससे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतो को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। मौके पर रफीक मियां, नरेश यादव, बिरेंद्र यादव, जवाहर यादव, दानवीर सिंह भोगता, विजय यादव, तालेश्वर यादव, झल्लू यादव, राजेश कुमार साहू, हलीम अंसारी, मिन्हाज अंसारी, नागेश्वर महतो, महावीर महतो, देवेंद्र यादव, टेकलाल यादव, संतोष दास, नितेश यादव, मो. जबार, सारों देवी, सरोज देवी, कमरून निशा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।