Car Retail Sales May 2025 Maruti, Mahindra, Hyundai, Tata, Toyota, Kia check all details टाटा-हुंडई ताकती रह गई नंबर-2 महिंद्रा का मुंह, लेकिन नंबर-1 का ताज इसे मिल गया; कोई इसके आस-पास भी नहीं, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Car Retail Sales May 2025 Maruti, Mahindra, Hyundai, Tata, Toyota, Kia check all details

टाटा-हुंडई ताकती रह गई नंबर-2 महिंद्रा का मुंह, लेकिन नंबर-1 का ताज इसे मिल गया; कोई इसके आस-पास भी नहीं

मई 2025 की कार रिटेल बिक्री रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके मुताबिक मारुति नंबर-1 रही। वहीं, महिंद्रा ने भी जबरदस्त छलांग लगाई। इसके अलावा हुंडई और टाटा की बिक्री में गिरावट देखने को मिली।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 9 June 2025 02:17 PM
share Share
Follow Us on
टाटा-हुंडई ताकती रह गई नंबर-2 महिंद्रा का मुंह, लेकिन नंबर-1 का ताज इसे मिल गया; कोई इसके आस-पास भी नहीं

मई 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए मिला-जुला महीना साबित हुआ, जहां दोपहिया और तीनपहिया वाहनों की बिक्री में बढ़त देखने को मिली। वहीं, पैसेंजर व्हीकल (PV) और कॉमर्शियल व्हीकल (CV) सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई। FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोटिव डीलर्स एसोसिएशन) के आंकड़ों के अनुसार कुल रिटेल बिक्री में 5% की सालाना बढ़त हुई। दोपहिया वाहनों में 7.3%, तीनपहिया में 6.2%, और ट्रैक्टरों की बिक्री में 2.7% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, पैसेंजर व्हीकल्स (कारों) की बिक्री में 3.1% और कॉमर्शियल वाहनों में 3.7% की गिरावट देखी गई।

ये भी पढ़ें:फुल चार्ज पर 500 km से ज्यादा दौड़ने वाली कार लेकर जल्द आ रही मारुति

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.86 - 10 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia EV9

Kia EV9

₹ 1.3 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Camry

Toyota Camry

₹ 48 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Fortuner

Toyota Fortuner

₹ 36.05 - 52.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Vellfire

Toyota Vellfire

₹ 1.22 - 1.32 करोड़

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carnival

Kia Carnival

₹ 63.91 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

पैसेंजर कार बिक्री में गिरावट

मई 2025 में कुल 3,02,214 यूनिट्स की कारें बिकीं, जो अप्रैल 2025 की 3,49,939 यूनिट्स से और मई 2024 की 3,11,908 यूनिट्स से कम रही। यानी महीने-दर-महीने और साल-दर-साल दोनों ही मोर्चों पर गिरावट आई है।

टॉप 6 कंपनियों की स्थिति:

मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 1,16,899 यूनिट्स रही। वहीं, मई 2024 में इसकी 1,23,295 यूनिट सेल हुई थी। इसका मार्केट शेयर 38.68% से गिरकर 39.53% हो गया। इसकी स्थिति अब भी नंबर-1 बनी हुई है। लेकिन, इसकी बिक्री में गिरावट जारी है।

महिंद्रा की बिक्री

महिंद्रा की कुल बिक्री 43,560 यूनिट्स रही। वहीं, मई 2024 में इसकी 34,517 यूनिट सेल हुई थी। इसका मार्केट शेयर 14.41% रहा, जो पहले 11.07% था। इसकी स्थिति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। यह अभी दूसरे स्थान पर है।

हुंडई की बिक्री

हुंडई की बिक्री 38,189 यूनिट्स रही। वहीं, मई 2024 में इसकी 45,503 यूनिट सेल हुई थी। इसकी स्थिति में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

टाटा मोटर्स की बिक्री

टाटा मोटर्स की बिक्री 36,669 यूनिट्स तक रही। वहीं, मई 2024 में इसकी बिक्री 42,332 यूनिट्स थी। इसकी बिक्री हुंडई के करीब है, लेकिन गिरावट जारी है।

टोयोटा की बिक्री

टोयोटा की बिक्री 22,031 यूनिट्स तक रही। मई 2024 में इसकी सेल्स 19,344 यूनिट तक थी। वहीं, मार्केट शेयर 6.20% से बढ़कर 7.29% तक पहुंच गया। इसकी स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।

किआ इंडिया की बिक्री

किआ इंडिया की बिक्री 16,810 यूनिट्स तक रही। मई 2024 में इसकी 19,394 यूनिट सेल हुई। इसकी स्थिति में गिरावट देखी जा रही है।

अन्य ब्रांड्स की परफॉर्मेंस

नई Kylaq SUV के चलते स्कोडा की बिक्री बढ़कर 8,359 यूनिट्स (पिछले साल 6,577 से) तक पहुंच गई। वहीं, MG मोटर की बिक्री बढ़कर 4,982 यूनिट्स (पिछले साल 4,474 से) तक हो गई।

होंडा की बिक्री 4,076 यूनिट (2024 में 4,908) तक घट गई। रेनो की बिक्री 2,434 यूनिट्स (2024 में 3,667) तक पहुंच गई। निसान की बात करें तो इसकी बिक्री 1,529 यूनिट्स (2024 में 2,079) तक पहुंच गई।

लग्जरी सेगमेंट में कौन आगे?

मर्सिडीज-बेंज की बिक्री 1,335 यूनिट्स (2024 में 1,256) तक पहुंच गई। वहीं, BMW की बिक्री 1,045 यूनिट्स तक पहुंच गई। इसने 16 यूनिट्स की वृद्धि देखी।BYD की बिक्री में उछाल देखने को मिला। इसकी बिक्री में 494 यूनिट्स (2024 में सिर्फ 177) की वृद्धि देखी गई। सिट्रोएन, जगुआर, जीप के बिक्री की बात करें तो इसकी मिली-जुली प्रतिक्रिया रही।

ये भी पढ़ें:हुंडई और टाटा को पीछे छोड़ महिंद्रा बनी नंबर-2, लेकिन इस कंपनी को 133% की ग्रोथ

मई 2025 में भारत की कार बिक्री बाजार ने मिले-जुले संकेत दिए, जहां कुछ कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, बड़ी कंपनियां जैसे हुंडई और टाटा को गिरावट का सामना करना पड़ा। सीमा क्षेत्रों में तनाव के कारण उत्तर भारत में डिमांड पर असर पड़ा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जून और आगे के महीनों में बाजार की चाल कैसी रहती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।