पेट्रोल से नहीं, बिजली से चलती हैं भारत की सबसे तेज रफ्तार कारें, ये रही लिस्ट; कीमत भी कम
भारत की सबसे तेज रफ्तार कारें अब पेट्रोल से नहीं, बल्कि बिजली से चलती हैं। ये इलेक्ट्रिक कारें ग्राहकों की जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं डालती हैं। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कुछ साल पहले तक 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 7 सेकेंड से कम समय में हासिल करना सिर्फ लग्जरी सेडान या हाई-एंड SUV का सपना होता था। लेकिन, अब तस्वीर बदल गई है। भारत में तीन सबसे तेज कारें अब इलेक्ट्रिक हैं, वो भी मेड-इन-इंडिया और आम खरीदारों की पहुंच में ये तीनों कारें टाटा हैरियर ईवी, महिंद्रा BE 6 और महिंद्रा XUV 9e हैं। ये मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV हैं, जो 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 6.3 से 6.7 सेकंड में पकड़ लेती हैं। इनकी शुरुआती कीमत 18.90 लाख से शुरू होती है, जो 30.50 लाख तक जाती है। आइए जानते हैं कि कैसे ये तीनों EV कारें भारत की ऑटो इंडस्ट्री में एक नया मुकाम बना रही हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQA
₹ 67.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1
₹ 66.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia EV6
₹ 65.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volvo C40 Recharge
₹ 62.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1. टाटा हैरियर ईवी– टाटा की सबसे तेज कार
इसकी लॉन्चिंग 3 जून 2025 को हुई। इसके स्पीड की बात करें तो ये ईवी सिर्फ 6.3 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी कीमत 21.49 लाख रुपये से 27.05 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 65 kWh और 75 kWh का बैटरी ऑप्शन मिलता है। इसकी रेंज 627 किमी. (ARAI) की है।
ये अब तक की सबसे तेज टाटा कार है। हैरियर ईवी टाटा की जेन-2 EV आर्किटेक्चर पर बनी है, जो ड्यूल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव का सपोर्ट देती है। इसका मतलब तेज एक्सेलरेशन, शानदार ग्रिप और SUV जैसी सॉलिड प्रैक्टिकलिटी है। टाटा ने ये साफ कर दिया है कि उनकी EV अब सिर्फ "ईको फ्रेंडली" नहीं, बल्कि डायनामिक और ड्रीम कार भी हैं।
2. महिंद्रा XUV 9e – स्टाइल और स्पीड का कॉम्बो
महिंद्रा XUV 9e की लॉन्चिंग 2025 की शुरुआत में हुई थी। ये ईवी 6.7 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी कीमत 21.90 लाख रुपये से 30.50 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 59 kWh और 79 kWh का बैटरी ऑप्शन मिलता है। इसकी रेंज 542 किमी. से 656 किमी. तक जाती है।
XUV 9e महिंद्रा की नई INGLO EV प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जो कूपे-जैसी डिजाइन और ड्यूल मोटर परफॉर्मेंस देती है। इसका लुक स्पोर्टी है, टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन है और फास्ट चार्जिंग का फीचर भी है। ये कार काफी फास्ट भी है। ये किफायती कीमत पर प्रैक्टिकल और प्रीमियम फील देती है।
3. महिंद्रा BE 6 – परफॉर्मेंस और स्टाइल का बिंदास मेल
महिंद्रा BE 6 की लॉन्चिंग 2025 की शुरुआत में हुई थी। ये ईवी 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 6.7 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी कीमत 18.90 लाख रुपये से 26.90 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 59 kWh और 79 kWh का बैटरी ऑप्शन मिलता है। इसकी रेंज 557 किमी. से 683 किमी. तक जाती है।
BE 6 को खासतौर पर EV के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसका लुक बेहद बोल्ड है। इसमें मिलने वाले C-शेप हेडलाइट्स, अट्रैक्टिव कूपे डिजाइन और एक्सपेरिमेंटल डैशबोर्ड लेआउट इसे भीड़ में अलग बनाते हैं।
बदल रही EV की परिभाषा
पहले EV को सिर्फ "पैसे बचाने" और "पर्यावरण के लिए बेहतर" विकल्प माना जाता था। लेकिन, अब ये कारें मजेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस, दमदार डिजाइन और सुपरफास्ट परफॉर्मेंस के साथ आती हैं। इन कारों ने दिखा दिया है कि अब हाई परफॉर्मेंस कार सिर्फ BMW, ऑडी या मर्सिडीज (Mercedes) जैसी कंपनियों की बपौती नहीं रही। अब 20 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक की रेंज में भी आपको थ्रिल मिल सकता है।
अब रफ्तार का असली मतलब EV
टाटा हैरियर ईवी (Tata Harrier.EV), महिंद्रा XUV 9e (Mahindra XUV 9e) और BE 6 ने भारतीय EV मार्केट को एक नई दिशा दी है। अब EV सिर्फ भविष्य नहीं, बल्कि "फास्ट, फन और फुल वैल्यू" का पर्याय बन चुकी हैं, तो अगली बार जब आप किसी कार के तेज होने की बात करें, तो याद रखिए भारत की सबसे तेज कार अब पेट्रोल से नहीं, बैटरी से दौड़ती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।