मार्केट में तहलका मचाने जा रही हुंडई! भारत में लॉन्च होंगी 26 नई कारें, इसमें EV, हाइब्रिड और दमदार SUVs शामिल
हुंडई भारतीय बाजार में तहलका मचाने वाली है। ये कंपनी भारत में 26 नई कारें लॉन्च करने वाली है, जिसमें EV, हाइब्रिड, SUV से लेकर फेसलिफ्ट मॉडल तक शामिल होंगे। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

भारत के पैसेंजर व्हीकल मार्केट में जबरदस्त कॉम्पिटिशन के बीच हुंडई (Hyundai) ने अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए बड़ा दांव खेला है। कंपनी साल 2030 तक भारत में 26 नए मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इनमें नई कारें, फेसलिफ्ट वर्जन, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल होंगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Exter
₹ 6.21 - 10.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Verna
₹ 11.07 - 17.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai i20
₹ 7.04 - 11.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta
₹ 11.11 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Creta EV
₹ 17.99 - 23.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
क्यों जरूरी है यह प्लान?
हुंडई (Hyundai) लंबे समय से भारत की नंबर 2 ऑटो कंपनी रही है, लेकिन अब टाटा (Tata) और महिंद्रा (Mahindra) की तेज तरक्की ने उसे चुनौती दी है। ऐसे में हुंडई (Hyundai) अब न केवल भारत की घरेलू डिमांड को पूरा करना चाहती है, बल्कि इसे दक्षिण कोरिया के बाद अपना सबसे बड़ा एक्सपोर्ट हब भी बनाना चाहती है।
कौन-कौन सी कारें आएंगी?
1. हुंडई बेयान (2026)
हुंडई i20 पर आधारित क्रॉसओवर मारुति फ्रोंक्स (Maruti Fronx) को टक्कर देगी। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होती है और 12 लाख तक जाती है। इसकी लॉन्चिंग मिड-2026 तक होगी।
2. न्यू-जेन वेन्यू (अक्टूबर 2025)
न्यू-जेन वेन्यू में नया डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसका सेल्स टारगेट हर महीने 10,000 यूनिट से ज्यादा है।
3. न्यू i20 और अल्काजार (2027-28)
हुंडई न्यू i20 और अल्काजार में गजब की स्टाइल देखने को मिलती है। इसके अलावा इसमें कई गजब फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
4. एक्सटर फेसलिफ्ट (मिड 2026)
मिड 2026 तक हुंडई एक्सटर का फेसलिफ्ट मॉडल टाटा पंच (Tata Punch) से मुकाबला करेगा। इसमें प्रीमियम एक्सटीरियर व इंटीरियर देखने को मिलेगा।
5. वरना फेसलिफ्ट (अप्रैल 2026)
अप्रैल 2026 तक हुंडई वरना फेसलिफ्ट (अप्रैल 2026) लॉन्च होने वाली है। इंडिया में इसका अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है, लेकिन एक्सपोर्ट में वरना टॉपर रही है। इसका मुकाबला न्यू वर्जन फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus) व स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) से भिड़ेगा।
हुंडई का सुपरस्टार: न्यू-जेन क्रेटा (2028)
हुंडई (Hyundai) की कुल बिक्री का 40% अकेले क्रेटा (Creta) से आती है। नया मॉडल पेट्रोल, डीजल, EV और हाइब्रिड ऑप्शन में उपलब्ध है। इसकी लॉन्चिंग फरवरी 2028 तक होगी।
हुंडई (Hyundai) का ये मेगा लॉन्च प्लान दिखाता है कि कंपनी भारत को सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि ग्लोबल ऑपरेशन का सेंटर बनाना चाहती है। अगर आप आने वाले 2–3 सालों में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हुंडई (Hyundai) की ये लाइनअप आपको खूब विकल्प देने वाली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।