महंगी हुई नेताओं और मंत्रियों की ये पसंदीदा SUV, ₹68,000 तक बढ़ गई कीमत; बुकिंग से पहले देखें प्राइस लिस्ट
टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है। अब इस एसयूवी को खरीदना और ज्यादा महंगा हो गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

अगर आप टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) खरीदने का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। टोयोटा ने भारत में फॉर्च्यूनर (Fortuner) SUV के कुछ वैरिएंट्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें जून 2025 से लागू हो चुकी हैं और इस बार सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 68,000 तक की गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
कितनी बढ़ी कीमतें?
टोयोटा ने फॉर्च्यूनर (Fortuner) के चुनिंदा वैरिएंट्स पर 40,000 रुपये से 68,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
वैरिएंट | कीमत में बढ़ोतरी |
---|---|
4x2 पेट्रोल AT | ₹68,000 |
4x2 डीजल MT & AT | ₹40,000 |
4x4 डीजल MT | ₹40,000 |
GR-S | ₹40,000 |
4x4 डीजल MT लेजेंडर | ₹40,000 |
4x4 डीजल AT लेजेंडर | ₹40,000 |
अब फॉर्च्यूनर (Fortuner) रेंज की नई कीमतें 36.05 लाख से शुरू होकर 52.34 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।
फॉर्च्यूनर की पावर और वैरिएंट डिटेल्स
टोयोटा फॉर्च्यूनर के पावर और वैरिएंट की बात करें तो ग्राहकों को इसमें 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन और 2.8 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। गियरबॉक्स विकल्प में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 4x4 सिस्टम और लेजेंडर (Legender) वैरिएंट केवल डीजल इंजन में उपलब्ध हैं।
माइल्ड-हाइब्रिड वर्जन की भी एंट्री
टोयोटा ने हाल ही में फॉर्च्यूनर (Fortuner) का माइल्ड-हाइब्रिड वैरिएंट भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 44.77 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह वैरिएंट ज्यादा माइलेज और बेहतर एनवायरमेंटल परफॉर्मेंस का दावा करता है।
अगर आप फॉर्च्यूनर (Fortuner) खरीदने का सोच रहे हैं, तो ध्यान रखें कि अब ये SUV पहले से महंगी हो गई है। लेकिन, ब्रांड वैल्यू, परफॉर्मेंस, रोड प्रेसेंस और डीजल-ऑटोमैटिक 4x4 जैसे ऑप्शन्स के साथ यह SUV अब भी अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।