महिंद्रा थार ROXX को टक्कर देने आ रही टोयोटा की ये बेबी फॉर्च्यूनर, कीमत इतनी कि हर कोई ले पाएगा!जान लीजिए खासियत
टोयोटा की ‘बेबी फॉर्च्यूनर’ महिंद्रा थार रॉक्स (ROXX) को टक्कर देने आ रही है। इस नई SUV में कई गजब फीचर्स होंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी खासियत जानते हैं।

भारतीय बाजार में SUV प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। जी हां, क्योंकि टोयोटा (Toyota) जल्द ही एक दमदार, स्टाइलिश और बजट-फ्रेंडली SUV लॉन्च करने जा रही है, जो सीधे-सीधे महिंद्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar ROXX) को टक्कर देगी। इस SUV का नाम टोयोटा FJ क्रूजर है, जिसे टोयोटा की ‘बेबी लैंड क्रूजर’ भी कहा जा रहा है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आखिर इस नई SUV में क्या खास है और यह क्यों भारतीय मार्केट में तहलका मचा सती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra Thar ROXX
₹ 12.99 - 23.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner Legender
₹ 44.11 - 48.09 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner
₹ 33.78 - 51.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 11.5 - 17.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दमदार प्लेटफॉर्म और मजबूती का वादा
टोयोटा FJ क्रूजर (Toyota FJ Cruiser) को IMV-0 प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी, जो पहले से ही टोयोटा हायलुक्स (Toyota Hilux) और इनोवा क्रिस्टा (Innova Crysta) में इस्तेमाल हो रहा है। इसका मतलब है कि इसमें शानदार मजबूती, सस्टेनेबिलिटी और ऑफ-रोडिंग की पूरी तैयारी है। ये ऑफ-रोडिंग के लिए सबसे बेहतर एसयूवी है। इसकी बॉडी डिजाइन लैंड क्रूजर प्राडो ( Land Cruiser Prado) से इंस्पायर लगती है। इसमें टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील और ऊंचे व्हील आर्च दिए गए हैं। इसका लुक पूरा एडवेंचर टाइप है।
इसकी साइज तो छोटी ही है। इसकी लंबाई करीब 4.5 मीटर (फॉर्च्यूनर से छोटी) की है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,750 मिमी. (Fortuner जितना ही) का है। इसमें कॉम्पैक्ट साइज, लेकिन अंदर भरपूर जगह दी गई है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इसके इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इस SUV में 2.0L पेट्रोल इंजन (हाइब्रिड) इंजन भी मिल सकता है, जिसकी अनुमानित पावर 184 bhp है। इसमें 2.4L और 2.8L डीजल इंजन भी मिल सकते हैं। इसमें फॉर्च्यूनर (Fortuner) वाले इंजन ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
अंदर होगा टेक्नोलॉजी का तड़का
टोयोटा एफजे क्रूजर (Toyota FJ Cruiser) में आपको कई गजब स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा एंड्रॉएड ऑटो (Android Auto) और एप्पल कारप्ले (Apple CarPlay) सपोर्ट मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, बेहतर कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलता है।
मार्केट में किससे होगी टक्कर?
FJ क्रूजर की कीमत 20 लाख से 27 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है, जिससे यह सीधे कुछ पॉपुलर SUVs से भिड़ेगी। इसका मुकाबला महिंद्रा स्कॉर्पियो-N, टाटा सफारी, जीप कंपास (Jeep Compass) से होता है।
प्रोडक्शन और लॉन्च टाइमलाइन
आपको बता दें कि 2026 के अंत तक थाईलैंड में इसका प्रोडक्शन शुरू होगा। भारत में इसकी अनुमानित लॉन्चिंग जून 2027 तक होगी। मेक इन इंडिया प्लांट छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) में इसका निर्माण होगा।
क्यों बदल सकती है ये SUV भारत का गेम?
टोयोटा (Toyota) की यह आने वाली ‘बेबी लैंड क्रूजर’ भारतीय SUV मार्केट में एक नया सेगमेंट खोल सकती है, जहां पावर, स्टाइल और किफायत तीनों मिलते हैं। अगर आप थार रॉक्स (Thar ROXX) या स्कॉर्पियो-N (Scorpio-N) लेने की सोच रहे हैं, तो 2027 की यह नई एंट्री आपकी पसंद बदल सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।