युवक की गला रेतकर हत्या, चार हिरासत में
Lucknow News - - रहीमाबाद के अहिंडर गांव में अवैध संबंधों के चलते हुई वारदात - संदिग्धों से

रहीमाबाद के अहिंडर गांव में पशुवाड़े में सोने गए विजय उर्फ गप्पू (25) की शनिवार देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बदमाशों ने उसका शव पशुवाड़े के बाहर फेंक दिया। पुलिस की तफ्तीश में अवैध संबंधों में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अहिंडर गांव निवासी विजय उर्फ गप्पू प्राइवेट नौकरी करता था। उनके बड़े भाई पप्पू ने बताया कि शनिवार शाम खाना खाने के बाद भाई गांव के बाहर पशुवाड़े में सोने गया था। रविवार तड़के मां सुंदरी पशुवाड़े में गई तो गप्पू पशुवाड़े के बाहर रामचंद्र के मकान के सामने पड़ा था।
गले में कटे के निशान थे। मां के शोर मचाने पर परिवारीजन और ग्रामीण पहुंचे। इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए। डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से पास में प्लाट तक गया। इसके बाद कई अन्य रास्तों पर घूम कर वापस आ गया। पप्पू के मुताबिक भाई के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस के मुताबिक गप्पू के गांव की एक महिला से संबंधों की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है। महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना से जुड़े कई तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पप्पू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो साल से कम आता था घर मां सुंदरी ने बताया कि गप्पू पशुवाड़े में ही रहता था। दो साल से वह घर कम ही आता था। उसका खाना वहीं पहुंच जाता था। शनिवार को वह घर आया था। घर से खाने के बाद पशुवाड़े में गया था। इस बीच बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। परिवारीजन ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।