Top 10 Car Brands May 2025 Maruti, Hyundai, Mahindra, Tata, Kia हुंडई और टाटा को पीछे छोड़ महिंद्रा बनी नंबर-2, लेकिन मारुति से ज्यादा इस कंपनी की डिमांड; मिली 133% की ग्रोथ, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Top 10 Car Brands May 2025 Maruti, Hyundai, Mahindra, Tata, Kia

हुंडई और टाटा को पीछे छोड़ महिंद्रा बनी नंबर-2, लेकिन मारुति से ज्यादा इस कंपनी की डिमांड; मिली 133% की ग्रोथ

देश के अंदर कार बेचने वाली एक दर्जन से भी ज्यादा कंपनियां हैं। इसमें कई देसी और विदेशी ऑटोमेकर हैं। हालांकि, जब बात दबदबे की आती है तो लिस्ट में सबसे आगे मारुति सुजुकी इंडिया नजर आती है। पिछले महीने इस कंपनी ने 1.35 लाख से ज्यादा कार बेचीं।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 June 2025 09:33 AM
share Share
Follow Us on
हुंडई और टाटा को पीछे छोड़ महिंद्रा बनी नंबर-2, लेकिन मारुति से ज्यादा इस कंपनी की डिमांड; मिली 133% की ग्रोथ

देश के अंदर कार बेचने वाली एक दर्जन से भी ज्यादा कंपनियां हैं। इसमें कई देसी और विदेशी ऑटोमेकर हैं। हालांकि, जब बात दबदबे की आती है तो लिस्ट में सबसे आगे मारुति सुजुकी इंडिया नजर आती है। पिछले महीने इस कंपनी ने 1.35 लाख से ज्यादा कार बेचीं। हालांकि, सालाना आधार पर उसे गिरावट का सामना करना पड़ा। टॉप कारों की लिस्ट में ज्यादातर कंपनियों को गिरावट मिली। हालांकि, जिस कंपनी ने सबसे तगड़ी ग्रोथ दर्ज की वो स्कोडा है। इसें मई में 133% की ईयरली ग्रोथ मिली। चलिए एक बार पिछले महीने की सभी कंपनियों की सेल्स को देखते हैं।

टॉप कार कंपनी सेल्स मई 2025 (YoY)
नंबरकंपनीमई 2025मई 2024ग्रोथ %
1मारुति सुजुकी1,35,9621,44,002-5.60%
2महिंद्रा52,43143,21821.30%
3हुंडई43,86149,151-10.80%
4टाटा41,55746,700-11.00%
5टोयोटा29,28023,95922.20%
6किआ22,31519,50014.40%
7स्कोडा6,7402,884133.70%
8एमजी6,3044,76932.20%
9होंडा3,9504,822-18.10%
10फॉक्सवैगन2,8483,273-13.00%
11रेनो2,5023,709-32.50%
12निसान1,3542,211-38.80%
13सिट्रोन333515-35.30%
14जीप276344-19.80%
 टोटल3,49,7133,49,0570.20%

टॉप कंपनियों की सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी ने मई 2025 में 1,35,962 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 1,44,002 यूनिट का था। यानी इसे 5.60% की ईयरली डिग्रोथ मिली। महिंद्रा ने मई 2025 में 52,431 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 43,218 यूनिट का था। यानी इसे 21.30% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई ने मई 2025 में 43,861 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 49,151 यूनिट का था। यानी इसे 10.80% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टाटा ने मई 2025 में 41,557 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 46,700 यूनिट का था। यानी इसे 11.00% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:टेस्टिंग के दौरान न्यू बोलेरो कैमरे में कैद, नए NFA प्लेटफॉर्म पर हो रही तैयार

टोयोटा ने मई 2025 में 29,280 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 23,959 यूनिट का था। यानी इसे 22.2% की ईयरली ग्रोथ मिली। किआ ने मई 2025 में 22,315 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 19,500 यूनिट का था। यानी इसे 14.40% की ईयरली ग्रोथ मिली। स्कोडा ने मई 2025 में 6,740 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 2,884 यूनिट का था। यानी इसे 133.70% की ईयरली ग्रोथ मिली। एमजी ने मई 2025 में 6,304 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 4,769 यूनिट का था। यानी इसे 32.20% की ईयरली ग्रोथ मिली।

होंडा ने मई 2025 में 3,950 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 4,822 यूनिट का था। यानी इसे 18.10% की ईयरली डिग्रोथ मिली। फॉक्सवैगन ने मई 2025 में 2,848 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 3,273 यूनिट का था। यानी इसे 13.00% की ईयरली डिग्रोथ मिली। रेनो ने मई 2025 में 2,502 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 3,709 यूनिट का था। यानी इसे 32.50% की ईयरली डिग्रोथ मिली। निसान ने मई 2025 में 1,354 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 2,211 यूनिट का था। यानी इसे 38.80% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें:एक झटके में ये SUV हो गई ₹1.20 लाख सस्ती, इस महीने बस इतने में मिल जाएगी

सिट्रोन ने मई 2025 में 333 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 515 यूनिट का था। यानी इसे 35.30% की ईयरली डिग्रोथ मिली। जीप ने मई 2025 में 276 गाड़ियां बेचीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 344 यूनिट का था। यानी इसे 19.80% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इस तरह इन कंपनियों की मई 2025 में कुल 3,49,713 यूनिट बिकीं। जबकि मई 2024 में ये आंकड़ा 3,49,057 यूनिट का था। यानी इसे 0.20% की मामूली ग्रोथ मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।