होंडा, TVS और रॉयल एनफील्ड को पीछे छोड़ नंबर-1 बनी ये टू-व्हीलर कंपनी, देश के बाहर ये हुई सुपरहिट
मई 2025 की टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है। पिछले महीने हीरो, TVS, सुजुकी और रॉयल एनफील्ड ने धमाकेदार बढ़त दिखाई है। इस रेस में होंडा काफी पीछे छूट गई है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

भारत की टू-व्हीलर इंडस्ट्री ने मई 2025 में एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। घरेलू और एक्सपोर्ट मिलाकर कुल 19.39 लाख दोपहिया वाहन बिके हैं, जो पिछले साल की तुलना में 5.5% ज्यादा है। वहीं, अप्रैल 2025 की तुलना में 11.86% की मासिक बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी बिक्री डिटेल्स पर नजर डालते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Classic 650
₹ 3.37 - 3.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Interceptor 650
₹ 3.03 - 3.35 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Scram 411
₹ 2.06 - 2.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Hunter 350
₹ 1.5 - 1.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Himalayan 450
₹ 2.85 - 2.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Shotgun 650
₹ 3.59 - 3.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
घरेलू बिक्री (Domestic Sales) – कुल 15.90 लाख यूनिट्स
भारत में मई 2025 में टू-व्हीलर सेगमेंट की कुल घरेलू बिक्री 15,90,552 यूनिट्स रही, जिसमें 2.94% साल-दर-साल ग्रोथ और 14.02% महीने-दर-महीने उछाल दर्ज हुआ।
टॉप ब्रांड्स का प्रदर्शन
कंपनी | बिक्री (घरेलू) | YoY बदलाव | MoM बदलाव |
---|---|---|---|
हीरो | 4,88,997 यूनिट्स | +1.99% | 69.48% |
TVS | मजबूत ग्रोथ | +14.07% | हल्की गिरावट |
सुजुकी | उल्लेखनीय वृद्धि | +17.11% | 14.12% |
रॉयल एनफील्ड | दमदार प्रदर्शन | +19.34% | 3.32% |
होंडा | गिरावट | 7.4% | मामूली गिरावट |
TVS और सुजुकी (Suzuki) इस बार के रियल हीरो रहे, जबकि होंडा घरेलू मार्केट में फिसल गई।
एक्सपोर्ट्स (Exports) – कुल 3.49 लाख यूनिट्स
भारत से टू-व्हीलर के निर्यात में भी 18.98% की जोरदार ग्रोथ देखने को मिली। कुल 3,49,125 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गईं।
एक्सपोर्ट में टॉप पर कौन?
कंपनी | एक्सपोर्ट्स | YoY बदलाव |
---|---|---|
बजाज | 1,40,958 यूनिट्स | 20.33% |
TVS | 1,06,879 यूनिट्स | 20.84% |
रॉयल एनफील्ड | मजबूत छलांग | 81.96% |
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अब सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया में भी जमकर धूम मचा रही है।
कुल बिक्री (Domestic + Exports)
कंपनी | कुल बिक्री | YoY ग्रोथ |
---|---|---|
TVS मोटर | बेस्ट परफॉर्मर | 15.73% |
रॉयल एनफील्ड | शानदार बढ़त | 25.94% |
बजाज ऑटो | स्थिर वृद्धि | 8.80% |
सुजुकी | दमदार उछाल | 15.22% |
हीरो | हल्की ग्रोथ | 1.92% |
होंडा | गिरावट | 5.55% |
ऊपर चार्ट में देखा जा सकता है कि TVS और रॉयल एनफील्ड ने बेहतरीन तालमेल दिखाया, जबकि होंडा की गिरावट जारी है।
मई 2025 का सेल्स डेटा इस बात की ओर इशारा करता है कि भारत की टू-व्हीलर इंडस्ट्री फिर से स्पीड पकड़ रही है। जहां TVS और सुजुकी जैसे ब्रांड मजबूती से उभरे हैं। वहीं, रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने घरेलू और ग्लोबल दोनों मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर होंडा को अपनी रणनीति पर फिर से सोचने की जरूरत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।