अपाचे की 20th एनिवर्सरी पर TVS ने लॉन्च की ये दमदार बाइक, कीमत सिर्फ ₹1.53 लाख; कई गजब फीचर्स से लैस
TVS के 20 साल की रेसिंग विरासत का नया अध्याय शुरू हो गया है। TVS ने अपाचे (Apache) सीरीज की 20th एनिवर्सरी के मौके पर TVS अपाचे RTR 200 4V 2025 लॉन्च की है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

TVS मोटर कंपनी ने अपनी लोकप्रिय अपाचे (Apache) सीरीज की 20th एनिवर्सरी के मौके पर एक दमदार तोहफा दिया है। कंपनी ने नई जेन की TVS अपाचे RTR 200 4V 2025 लॉन्च की है। यह बाइक सिर्फ एक अपग्रेड नहीं है, बल्कि एक नई सोच, नई टेक्नोलॉजी और नए जोश का प्रतीक है। OBD2B नॉर्म्स के साथ यह बाइक अब और भी ज्यादा पावरफुल, सेफ और टेक-फ्रेंडली हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

TVS Apache RTR 200 4V
₹ 1.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar NS200
₹ 1.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Hornet 2.0
₹ 1.43 - 1.57 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CBR150R
₹ 1.7 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda NX200
₹ 1.68 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar NS160
₹ 1.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
नई अपाचे RTR 200 4V 2025 में क्या खास?
नई अपाचे RTR 200 4V 2025 OBD2B कंप्लायंट बाइक है। ये भारत सरकार के नए एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है। इसमें नया 37mm USD फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। इसमें बेहतर कंट्रोल और फास्ट कॉर्नरिंग के लिए हाइड्रोफॉर्म्ड हैंडलबार मिलते हैं। ये ज्यादा स्टेबल और स्मूद राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए काफी बेहतर है। इसमें नया ग्राफिक्स और रेड अलॉय व्हील मिलता है। इसमें बोल्ड और एग्रेसिव लुक्स मिलते हैं। इसमें तीन कलर ऑप्शन ग्लॉसी ब्लैक, मैट ब्लैक और ग्रेनाइट ग्रे उपलब्ध है।
दमदार परफॉर्मेंस, रेसिंग DNA के साथ
इस नई अपाचे RTR 200 4V (Apache RTR 200 4V) में वही दमदार 200cc इंजन है, जो 20.8 PS की पावर और 17.25 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। लेकिन, इसे कई स्मार्ट फीचर्स सपोर्ट करते हैं।
इसमें डुअल चैनल ABS, 3 राइडिंग मोड्स (Urban, Sport और Rain), स्लिपर क्लच, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर जैसे फीचर मिलते हैं। इसमें TVS SmartXonnect™ टेक्नोलॉजी (ब्लूटूथ और वॉइस असिस्ट के साथ) मिलती है। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
TVS अपाचे– दो दशक की रफ्तार और रोमांच
TVS अपाचे (TVS Apache) की कहानी 2005 में शुरू हुई थी और अब 2025 में ये सीरीज 60 लाख से ज्यादा राइडर्स का भरोसा बन चुकी है। Apache RTR 200 4V ने 2016 में राइडिंग स्टाइल और सेगमेंट में एक नया ट्रेंड सेट किया और अब 2025 का यह वर्जन इसे और ऊंचाइयों पर ले जा रहा है।
ब्रांड का वादा – परफॉर्मेंस, प्रिसीजन और पैशन
TVS मोटर कंपनी के प्रीमियम बिजनेस हेड, विमल सुम्बली ने कहा कि अपाचे (Apache) एक बाइक नहीं, बल्कि एक ग्लोबल मूवमेंट है, जिसने युवाओं और परफॉर्मेंस लवर्स को इंस्पायर किया है। नई अपाचे RTR 200 4V (Apache RTR 200 4V) इसी परंपरा को और आगे ले जाती है।
कीमत और उपलब्धता
नई TVS Apache RTR 200 4V 2025 अब देशभर के TVS डीलरशिप्स में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 1,53,990 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
क्यों खरीदें ये बाइक?
अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं, जो स्टाइल, सेफ्टी और स्पोर्टीनेस का परफेक्ट कॉम्बो हो, तो 2025 TVS Apache RTR 200 4V आपके लिए बनी है। यह सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक जुनून है, जो रफ्तार को जीना जानता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।