अब महिंद्रा की इस EV में मिलेंगे ये 2 गजब वैरिएंट, कम बजट वाले लोग भी ले पाएंगे; जानिए इसकी खासियत
महिंद्रा XEV 9e (Mahindra XEV 9e) में अब दो नए वैरिएंट्स मिलेंगे। इसमें अलग-अलग फीचर्स और बैटरी ऑप्शन मिलेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

महिंद्रा ऑटो ने जब भारत में BE 6 और XEV 9e जैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च किए थे, तो लोगों की नजरों में EVs को लेकर धारणा बदल दी थी। पहली बार कोई भारतीय EV ना सिर्फ टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली और फन-टू-ड्राइव थी, बल्कि स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों में दमदार साबित हुई। अब महिंद्रा इस XEV 9e को नए बैटरी विकल्पों और वैरिएंट्स के साथ और भी ज्यादा वर्सेटाइल बना रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
नए वैरिएंट्स की जानकारी लीक
अब तक BE 6 और XEV 9e के कुल 5 वैरिएंट्स उपलब्ध थे। इसमें Pack One, Pack One Above, Pack Two, Pack Three Select और Pack Three जैसे वैरिएंट शामिल थे। इनमें टॉप-स्पेक पैक थ्री (Pack Three) वैरिएंट में ही बड़ी 79kWh की बैटरी मिलती थी, जबकि बाकी में 59kWh की छोटी बैटरी दी जा रही थी। लेकिन, अब एक लीक हुए होमोलॉगेशन डॉक्युमेंट से पता चला है कि महिंद्रा XEV 9e में दो नए वैरिएंट्स जोड़ने जा रही है और एक वैरिएंट को हटाया जा रहा है।
जोड़े जा रहे हैं ये दो नए वैरिएंट्स
महिंद्रा XEV 9e में दो नए वैरिएंट जोड़े जा रहे हैं, जिनमें XEV 9e पैक थ्री B59 और XEV 9e पैक थ्री सेलेक्ट B79 वैरिएंट शामिल है। इन नए वैरिएंट्स का मकसद ग्राहकों को उनके यूज केस और पसंद के अनुसार विकल्प देना है। कोई कम रेंज, लेकिन ज्यादा फीचर्स चाहता है, तो कोई ज्यादा रेंज लेकिन कम फीचर्स चाहता है।
किसे कौन सा वैरिएंट पसंद आएगा?
पैक थ्री B59 (Pack Three B59) उनके लिए है, जो सभी प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, लेकिन ज्यादा रेंज की जरूरत नहीं है। 59 kWh बैटरी ऑप्शन में हाई-फीचर्स और लो रेंज मिलती है।
वहीं, पैक थ्री सेलेक्ट B79 में ज्यादा रेंज मिलती है, लेकिन फीचर्स में कुछ खास नहीं है। 79 kWh में लो-फीचर्स और हाई रेंज मिलती है। यह बदलाव EV खरीदारों को "पावर ऑफ चॉइस" देता है। आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बैटरी और फीचर सेट का चयन कर सकते हैं।
‘पैक वन एबब’ का क्या हुआ?
लीक हुए डॉक्युमेंट्स में पैक वन एबब (Pack One Above) वैरिएंट की कोई जानकारी नहीं है। यह संकेत हो सकता है कि इस ट्रिम को अब बंद कर दिया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि महिंद्रा की ओर से आधिकारिक रूप से तभी होगी, जब ये नए वैरिएंट्स लॉन्च होंगे।
महिंद्रा XEV 9e अब सिर्फ एक EV नहीं, बल्कि एक फ्लेक्सिबल ई-मॉबिलिटी सॉल्यूशन बनता जा रहा है। भारतीय EV मार्केट में महिंद्रा की यह रणनीति ना सिर्फ स्मार्ट है, बल्कि आने वाले समय में अन्य ब्रांड्स के लिए एक मिसाल भी हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।