बढ़ते अपराध के खिलाफ युवा कांग्रेस 12 को देगा धरना
बिहार में लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं के बढ़ने से युवा कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय ने कहा कि 12 जून को सभी जिला मुख्यालयों पर...

निर्णय सभी अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए राज्य की जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बढ़ रहा है फोटो संख्या-24, कैप्सन- सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेस करते कांग्रेस प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय। बक्सर, निज संवाददाता। बिहार में बढ़ते लूट, हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य घटनाओं से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। प्रदेश महासचिव पंकज उपाध्याय ने रविवार को प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि 12 जून को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।
उन्होंने सरकार को अपराध नियंत्रण में पूर्णतः विफल बताते हुए कहा कि जनता में भय और असुरक्षा का माहौल बढ़ रहा है। सरकार अपराधियों पर कोई सख्त कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बनी है। युवा कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी। 12 जून को राज्यव्यापी विरोध से इसकी शुरुआत होगी और विधानसभा चुनाव में इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। जिला युवा कांग्रेस प्रभारी रामसिंह चौधरी ने कहा कि पिछले कई महीने में अलग-अलग जिले से हत्या, गैंगरेप, लूट, छिनतई और अपहरण की कई आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं। कई मामलों में न तो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और न ही पीड़ितों को न्याय मिल पाया है। राज्य सरकार पर विपक्ष लगातार दबाव बना रहा है कि वह कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करें। लेकिन, हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। आशुतोष त्रिपाठी ने राज्य सरकार से कहा कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। प्रेसवार्ता में लक्ष्मण उपाध्याय जिला कार्यकारी अध्यक्ष, अलोक पासवान जिला उपाध्यक्ष, प्रभात कुमार, राजा तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।