बहन से झगड़े के बाद युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
Kanpur News - कानपुर के जूही में एक युवक ने अपनी बहन से झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। 30 वर्षीय मोनू, जो शराब का आदी था, ने शराब पीकर घर लौटने के बाद बहन सुनैना से विवाद किया। सुबह जब वह नहीं उठा, तो बहन ने उसे...

कानपुर, संवाददाता। जूही में बहन से झगड़े के बाद युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जूही परमपुरवा कच्ची बस्ती निवासी 30 वर्षीय मोनू उर्फ बउआ मजदूर थे। परिजनों ने बताया कि मोनू शराब का लती था। रविवार रात को शराब पीकर घर आया था। जिस बात पर बहन सुनैना से उसका विवाद हो गया। इसके बाद वह पहली मंजिल में स्थित अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह जब वह नीचे नहीं आया तो बहन उसे उठाने गई। इस दौरान कमरे में साड़ी के सहारे लटकता हुआ मिला।
तत्काल परिजन उसे नीचे उतार कर हैलट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक शराब की लती था। बहन से विवाद के बाद उसने आत्महत्या की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।