राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए रवाना हुए खिलाड़ी
झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ द्वारा 14 से 15 जून 2025 तक जामताड़ा में आयोजित द्वितीय झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए देवघर जिले के 13 एथलीट खिलाड़ी जामताड़ा के लिए...

देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ द्वारा 14 से 15 जून 2025 तक जामताड़ा में आयोजित द्वितीय झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए शुक्रवार को देवघर जिले के 13 एथलेटिक्स खिलाड़ी जामताड़ा के लिए रवाना हुए। जसीडीह रेलवे स्टेशन से सभी खिलाड़ी ट्रेन के माध्यम से जामताड़ा गए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में अंडर -14 में रजी खान, अशिफ़ खान, सोनम कुमारी, अनुषा मुर्मू, प्रियंका मुर्मू, तन्मय आनंद एवं अंडर -16 में सुमंत राज, विष्णु मुर्मू, विक्रांत यादव, हिमांशु कुमार, सचिन कुमार, रीना किस्कू व अनामिका सोरेन शामिल हैं। खिलाड़ी टीम के साथ चंदन कुमार और गौरव कुमार भी जामताड़ा गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का जिला टीम में चयन 28 -29 अप्रैल 2025 को देवघर जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ। सभी खिलाड़ियों को जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े, सचिव मनोज मिश्रा, नीतू देवी, सुरेश साह, रवि केसरी, रामू चक्रवर्ती, डॉ. अमित प्रसाद, प्रभाकर शांडिल्य, आशीष दुबे, निक्की झा, बंटी नंदन सिंह, नीतीश सिंह, अमित झा, प्रमोद यादव, राहुल कुमार, चंदन कुमार, गौरव कुमार, मनोज पांडे, राजेश कुमार, दीपक दुबे, अजय खवाड़े,आलोक बोस सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।