Talent Award Ceremony Held at Manikpur School Top Students Honored प्लस टू स्कूल मानिकपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTalent Award Ceremony Held at Manikpur School Top Students Honored

प्लस टू स्कूल मानिकपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह

देवघर के उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय मानिकपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार और अन्य अतिथियों ने जैक परीक्षा 2025 में टॉप छात्र-छात्राओं को मेडल और...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 14 June 2025 04:21 PM
share Share
Follow Us on
प्लस टू स्कूल मानिकपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह

देवघर,प्रतिनिधि। उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय मानिकपुर में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार, मानिकपुर पंचायत के मुखिया सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा व अन्य सम्मानित अतिथि मौजूद थे। मौके पर सम्मानित अतिथियों द्वारा जैक परीक्षा 2025 में विद्यालय के इंटरमीडिएट कला संकाय एवं विज्ञान संकाय के टॉप तीन और मैट्रिक के टॉप पांच छात्र-छात्राओं को मेडल के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस विद्यालय में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम करने और इस प्रकार उत्सव का माहौल बनाने के लिए विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए छात्रों को और बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दी गई।

इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कई आवश्यक टिप्स देते हुए भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। ताकि सभीबच्चों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, देवघर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रौशन कुमार सिंह, विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष बम बम यादव, वर्तमान अध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, प्लस 2 शिक्षक संघ देवघर के जिलाध्यक्ष सह आर मित्रा स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशील कुमार यादव, झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र कुमार, जिला परियोजना कर्मी रामसागर कुमार सिंह, बीआरसी देवघर से पंकज कुमार सहित दर्जनों अभिभावक,सभी शिक्षक एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।