Tragic Bike Collision in Palojori Claims Life of 22-Year-Old Arif Ansari पालोजोरी : सड़क दुर्घटना में गंभीर युवक की मौत, दूसरा गंभीर, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsTragic Bike Collision in Palojori Claims Life of 22-Year-Old Arif Ansari

पालोजोरी : सड़क दुर्घटना में गंभीर युवक की मौत, दूसरा गंभीर

पालोजोरी के बेनीडीह गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में 22 वर्षीय आरिफ अंसारी की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में देवघर रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। गांव में शोक का माहौल है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 14 June 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
पालोजोरी : सड़क दुर्घटना में गंभीर युवक की मौत, दूसरा गंभीर

पालोजोरी प्रतिनिधि पालोजोरी-सारठ मुख्य मार्ग पर बेनीडीह गांव के पास गुरुवार शाम दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से जख्मी अस्ता गांव निवासी आरिफ अंसारी की मौत हो गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल आरिफ को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया था। देवघर में भी इलाज के बाद उसे बाहर रेफर कर दिया गया था। बाहर ले जाने के क्रम आरिफ की मौत हो गई है। आरिफ अस्ता गांव के सगीर अंसारी का पुत्र था। उसकी उम्र 22 वर्ष थी। शुक्रवार संध्या आरिफ का शव अस्ता गांव लाया गया। शव गांव पहुंचने पर गांव का माहौल गमगीन हो गया।

वहीं बाइक दुर्घटना में घायल एक अन्य युवक रेहान की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।