यशिका कश्यप ने मुंबई में बढ़ाया देवघर का मान
देवघर की यशिका कश्यप ने मुंबई में पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार और शहर का मान बढ़ाया है। यशिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा-दादी और...
देवघर,प्रतिनिधि। पूर्व शिक्षक स्वर्गीय सनातन ठाकुर की पोती एवं सेवानिवृत्त जज स्व. विवेकानंद झा की नतनी यशिका कश्यप ने मुंबई में देवघर का मान बढ़ाया है। उसने नई मुंबई के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल नेरुल में सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल में तृतीय पोजीशन लायी है। उसकी इस उपलब्धि से घर एवं परिवार में खुशी का लहर है। यशिका कश्यप बड़ी होकर आईएएस बनना चाहती है। उसने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने दादा स्वर्गीय सनातन ठाकुर, दादी पंचावती देवी, पिता दिवाकर किरण, माता विद्युत प्रभा, अपने नाना स्वर्गीय विवेकानंद झा एवं अपने समस्त परिवारजनों को दी है।
इसकी उपलब्धि पर यशिका के बड़े पापा दिनकर ज्योति, प्रभाकर प्रकाश, विभाकर रश्मि, कल्याणी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, काजल कुमारी आदि ने उसे बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।