BBMKU Dhanbad Begins UG Admissions Online from June 9 2024 बीबीएमकेयू में नौ से खुलेगा चांसलर पोर्टल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsBBMKU Dhanbad Begins UG Admissions Online from June 9 2024

बीबीएमकेयू में नौ से खुलेगा चांसलर पोर्टल

धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में यूजी (डिग्री सेमेस्टर वन) में छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून से शुरू होगा। चांसलर पोर्टल 8 जुलाई तक खुलेगा। पहली चयन सूची 14...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 4 June 2025 06:26 AM
share Share
Follow Us on
बीबीएमकेयू में नौ से खुलेगा चांसलर पोर्टल

धनबाद, मुख्य संवाददाता। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) धनबाद व बोकारो के डिग्री कॉलेजों में यूजी (डिग्री सेमेस्टर वन) में छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन नौ जून से शुरू होगा। विश्वविद्यालय मुख्यालय में मंगलवार को विश्वविद्यालय एडमिशन कमेटी की बैठक हुई। बैठक में डिग्री एडमिशन से संबंधित निर्णय लिया गया। जानकारों का कहना है कि चांसलर पोर्टल नौ जून को खुलेगा। इस संबंध में जल्द पत्र जारी किया जाएगा। चांसलर पोर्टल के माध्यम से आठ जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को आवेदन के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। उनके पास सभी सर्टिफिकेट आ जाएं।

कोई परेशानी न हो। 14 जुलाई को पहली चयन सूची जारी की जाएगी। इसके बाद नामांकन शुरू होगा। पहली चयन सूची के छात्र-छात्राओं के नामांकन के बाद एक अगस्त से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। जानकारों का कहना है कि 2024 में धनबाद व बोकारो के 34 डिग्री कॉलेजों में यूजी सेमेस्टर वन में 50,734 सीटें थीं। इनमें अंगीभूत कॉलेजों में 21,576, एफिलिएटेड कॉलेजों में 27784 व अल्पसंख्यक कॉलेज में 1374 सीटें थीं। इस बार भी सीटों की संख्या यही रहने की संभावना है। इस संबंध में जल्द ही विस्तृत सूचना चांसलर पोर्टल पर जारी की जाएगी। मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ पुष्पा कुमारी, रजिस्ट्रार डॉ धनंजय कुमार सिंह, एडमिशन सेल चेयरमैन डॉ नीलू कुमारी, विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल समेत अन्य मौजूद थे। एडमिशन शिड्यूल चांसलर पोर्टल शुरू : नौ जून चांसलर पोर्टल बंद : आठ जुलाई पहली चयन सूची : 14 जुलाई कॉलेजों में नामांकन : 15 से 28 जुलाई सभी कॉलेजों में कक्षाएं शुरू : एक अगस्त दूसरी चयन सूची : तीन अगस्त कॉलेजों में नामांकन : चार अगस्त से 11 अगस्त तीसरी चयन सूची : 18 अगस्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।