एके राय की प्रतिमा का 15 को अनवरण करेंगे दीपंकर भट्टाचार्य
निरसा में भाकपा माले की बैठक हुई, जिसमें 15 जून को ए के राय की प्रतिमा का अनावरण करने का निर्णय लिया गया। महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और पूर्व विधायक आनंद महतो इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा,...

निरसा, प्रतिनिधि। भाकपा माले के एग्यारकुण्ड प्रखंड कमेटी की बैठक गुरुवार को मुगमा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव बादल चन्द्र बाउरी ने की। बैठक में 15 जून को नूतनडीह सरायढेला सेन्ट्रल हॉस्पिटल के पास महान माक्र्सवादी नेता ए के राय के आदमकद प्रतिमा का अनावरण माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य व पोलित ब्यूरो सदस्य सह सिन्दरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के द्वारा किया जाएगा।जिसमे सांसद जोबा मांझी,सुदामा प्रसाद,राजाराम सिंह,पूर्व स्पीकर स्टीफन मरांडी समाज सेवी दयामणी बारला झामुमो विधायक मथुरा महतो, माले विधायक अरूप चटर्जी,चन्द्रदेव महतो विधायक उमाकांत रजक,राज सिन्हा पूर्व विधायक विनोद सिंह,राजकुमार यादव उपस्थित होगे।इस
कार्यक्रम में एग्यारकुण्ड प्रखंड से सैंकड़ो लोगो की भागीदारी होगी। किसान-मजदूर,छात्र-नौजवान व जन विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ 9 जुलाई को आम हड़ताल में माले सड़क पर उतरेगा। मौके पर निरसा एरिया सचिव आगम राम, राज्य कमेटी सदस्य श्रीकांत सिंह,नागेन्द्र कुमार,मनोरंजन मलिक,जगदीश शर्मा,चिनू घोष,पीएल मुर्मू,असीम घोष,आशानंद सिंह,अभय प्रसाद,रोशन मिश्रा,नगेन राय,विनय सिंह,सत्येंद्र चौहान,पप्पू रहमान,मिथिलेश सिंह,अंजू चटर्जी,मेनका मंडल,इंदु देवी,जमुना देवी,ज्योति श्रीवास्तव,प्रदीप बाउरी,पिन्टू बाउरी,राजेन्द्र यादव,नवीन अम्बस्ट,मुकेश बाउरी,मधुसूदन दास मोतीलाल क्षेत्री,जय राजवंशी,नोनी गोपाल,मिलन कुमार लाल,राकेश यादव,धर्मेन्द्र साव,कृष्णा यादव,राजू चटर्जी,पिन्टू मलिक,सोमनाथ मुखर्जी,लोब बाउरी,अर्जुन बाउरी,राजेश बाउरी आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।