Comrade Anand Mahto Pays Tribute to Birsa Munda A Leader Against Exploitation सिन्दरी में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsComrade Anand Mahto Pays Tribute to Birsa Munda A Leader Against Exploitation

सिन्दरी में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनी

सिन्दरी। बिरसा परिसर मे स्वतंत्रता सेनानी एवं उलगुलान के नायक बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि को

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 9 June 2025 03:19 PM
share Share
Follow Us on
सिन्दरी में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनी

अपने संकल्प संदेश मे पूर्व विधायक कामरेड आनंद महतो ने कहा कि बिरसा एक स्वतंत्रता सेनानी ही नही बल्कि नेतृत्व करने की क्षमता रखते थे। समाज के शोषण से मुक्त करने के लिए कहा कि जहां शोषण है वही उलगुलान है। गंदा समाज को स्वस्थ रखना उनकी प्रतिबद्धता थी। इसलिए स्वस्थ समाज के लिए सफेद झंडा और हक अधिकार को प्राप्त करने के लिए लाल झंडा जो उलगुलान का द्योतक है। आज भी विरसा मुण्डा दमन और भ्रष्टाचार के खिलाफ नेतृत्व के लिए खङा है जो प्रासंगिक है। विधायक चन्द्रदेव महतो ने कहा कि बिरसा मुण्डा एक स्वतंत्रता सेनानी के साथ आदिवासी समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, स्वच्छता और आर्थिक रूप से सशक्त करने का भरपूर प्रयास किये।

आदिवासी समुदाय को एकजुट कर उनकी संस्कृति को संरक्षित करने का भी काम किये। उपस्थित सभी बिरसा प्रेमियो ने बिरसा मुण्डा अमर रहे, बिरसा हम तुम्हे नही भूलेंगे के गगन भेदी नारा देकर बिरसामय कर दिये। कार्यक्रम में सुरेश प्रसाद, अम्बुज कुमार मंडल, विमल कुमार,छोटन चटर्जी, सहदेव सिंह, महालाल हासदा,ध्रुव दास, फुल चंद हासदा ,विरिचि महतो,सागर मंडल, अमर सिंह, नुनु लाल टुडु डोक्टर हेड लाल डुडु, मधु दास, मधु सरकार, दशरथ ठाकुर, साजन हरिजन, ओमप्रकाश राम, रवि कुमार, विवेक रवानी, अजय रवानी, मंटू कुमार, राजू बावड़ी, , प्रताप बाउरी आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।