IIT ISM Dhanbad Releases M Tech Admission 2025 Round 3 GATE Cutoff Scores आईआईटी में एमटेक एडमिशन का थर्ड राउंड कटऑफ जारी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIIT ISM Dhanbad Releases M Tech Admission 2025 Round 3 GATE Cutoff Scores

आईआईटी में एमटेक एडमिशन का थर्ड राउंड कटऑफ जारी

आईआईटी आईएसएम धनबाद ने एमटेक एडमिशन 2025 के लिए तीसरे राउंड का गेट कटऑफ स्कोर जारी किया है। डेटा एनालिस्ट के लिए सबसे अधिक कटऑफ 757 है, जबकि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग का कटऑफ 754 है। आर्टिफिशियल...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 29 May 2025 06:14 AM
share Share
Follow Us on
आईआईटी में एमटेक एडमिशन का थर्ड राउंड कटऑफ जारी

धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद ने एमटेक एडमिशन 2025 के लिए राउंड तीन गेट कटऑफ स्कोर जारी कर दिया है। तीसरे राउंड में अनारक्षित में सबसे अधिक कटऑफ डेटा एनालिस्ट का 757 स्कोर गया है। वहीं दूसरे नंबर पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए 754 है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटासाइंस का कटऑफ 739 है। सबसे कम कटऑफ मैटलर्जिकल इंजीनियरिंग का 373 है। पीजी पीएचडी एडमिशन सेल की ओर से एमटेक के विभिन्न कोर्स के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया गया है। ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी का कटऑफ भी जारी कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।