Jharkhand Assembly Committee Discusses Development Schemes in Dhanbad Meeting जलजीवन मिशन, आयुष्मान और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के लिए पैसा नहीं, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Assembly Committee Discusses Development Schemes in Dhanbad Meeting

जलजीवन मिशन, आयुष्मान और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के लिए पैसा नहीं

धनबाद में झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति की बैठक हुई, जिसमें जलजीवन मिशन, आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री गंभीर योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। समिति के सभापति राज सिन्हा ने कहा कि योजनाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 9 June 2025 04:07 AM
share Share
Follow Us on
जलजीवन मिशन, आयुष्मान और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के लिए पैसा नहीं

धनबाद, विशेष संवाददाता झारखंड विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति ने रविवार को धनबाद सर्किट हाउस के सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। समिति के सभापति सह धनबाद विधायक राज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्य सह बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी थे। बैठक में विभिन्न योजनाओं पर समिति ने अधिकारियों से चर्चा की एवं जानकारी। सभापति राज सिन्हा ने कहा कि जिले में जलजीवन मिशन, आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री गंभीर योजना के लिए पैसा नहीं है। इस वजह से योजनाएं प्रभावित हैं। वहीं समिति के सदस्य सह बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि जिले में जलापूर्ति योजनाओं की गति बहुत ही सुस्त है।

योजनाओं के क्रियान्वयन की गति धीमी होने के कारण लोग प्रभावित हैं। लंबे समय से चल रहीं कई योजनाएं अब तक अधूरी हैं। राज सिन्हा ने बताया कि विभिन्न विधायकों की योजनाओं पर भी चर्चा हुई। जोड़ाफाटक से धनसार नई दिल्ली चौड़ीकरण रोड पर अधिकारियों से सवाल किया गया। रेल अंडरब्रिज के मुद्दे पर पर भी बात हुई। अधिकारियों से कहा गया कि जिन योजनाओं में कोई परेशानी है, उसपर वरीय अधिकारियों को पत्राचार करें। बैठक के दौरान समिति के सभापति ने क्रमवार सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। विभागवार प्राप्त अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के आधार पर विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा कई आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए। समिति ने पेयजलापूर्ति योजनाएं, शहरी जलापूर्ति योजनाएं, भूमि सुधार, खनन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खाद्य आपूर्ति, वन, श्रम, ग्रामीण कार्य, कल्याण, पथ निर्माण, पशुपालन सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। समिति के सभापति ने सभी पदाधिकारियों को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया। कई विभाओं में आवंटन की कमी के कारण संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर राज्य मुख्यालय से इस पर पत्राचार करने का निर्देश दिया। बैठक में डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथलेश प्रसाद, खान निरीक्षक सुमित कुमार, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक से पहले डीसी ने समिति के सभापति राज सिन्हा एवं सदस्य शत्रुघ्न महतो का स्वागत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।