Mahuda Police Seizes Coal-Laden Truck on Dhanbad-Bokaro Road महुदा पुलिस ने सड़क किनारे से कोयला लदा हाइवा किया जब्त, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMahuda Police Seizes Coal-Laden Truck on Dhanbad-Bokaro Road

महुदा पुलिस ने सड़क किनारे से कोयला लदा हाइवा किया जब्त

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि।

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 13 June 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
महुदा पुलिस ने सड़क किनारे से कोयला लदा हाइवा किया जब्त

महुदा। महुदा पुलिस ने गुरूवार प्रात: धनबाद-बोकारो मार्ग पर कतरी पुल और चरकीटांड़ के बीच कोयला लोड एक हाइवा जब्त किया। हाइवा धनबाद से बोकारो की तरफ जा रहा था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 10 सीके 8987 झरिया के एना कोलियरी से कोयला लोड कर भेलाटांड़ टाटा सिजुआ के लिए चला था। उसे कपुरिया मोड़ से दाहिने मुड़कर टाटा सिजुआ भेलाटाड़ जाना था, लेकिन वह कतरी पुल पार कर महुदा की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि हाइवा में कोयला नरेश कुमार एंड कंपनी की ट्रांस्पोर्टिंग के तहत लोड किया गया था। जिसका ट्रांसपोर्टर झरिया का ही श्रीकांत सिंह बताया जाता है तथा उक्त हाइवा का मालिक भी श्रीकांत सिंह ही बताया जाता है।

सूत्र बताते हैं कि कोयला चोरी करने के उद्देश्य से हाइवा को भेलाटांड़ ना ले जाकर महुदा की तरफ ले जाया जा रहा था, तभी हाइवा सड़क किनारे एक गड्ढे में फंस गया, जिसकी वजह से कोयला तस्करों की योजना विफल हो गयी। सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट कंपनी का कोयला चोरी करने का इतिहास काफी पुराना है। कंपनी ट्रांसपोर्टिंग की आड़ में कोयला चोरी का धंधा करता है। जब हाइवा को भेलाटांड़ टाटा सिजुआ जाना था तो हाइवा महुदा की तरफ क्यों जा रही थी। सूत्रों का कहना है कि महुदा पुलिस सही ढंग से मामले की जांच करें तो सच्चाई सबके सामने आ जायेगी। इधर हाइवा फंसने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी महुदा पुलिस को दी। सूचना पाकर महुदा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा क्रेन मंगाकर हाइवा को गड्ढे से बाहर निकाला और हाइवा को जब्त कर थाना ले गयी। इस संबंध में पूछे जाने पर महुदा थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने बताया कि कोयले के कागजात की जांच की जा रही है। जांचोपरांत आगे की कारवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।