Muslim Community Prays for Electricity Officials Amidst Jharkhand Power Crisis बिजली के लिए झरिया के मुसलमानों ने मस्जिद में मांगी दुआ, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMuslim Community Prays for Electricity Officials Amidst Jharkhand Power Crisis

बिजली के लिए झरिया के मुसलमानों ने मस्जिद में मांगी दुआ

झरिया में मुस्लिम समाज के लोगों ने बिजली संकट के बीच अधिकारियों के लिए दुआ की। उन्होंने अल्लाह से फरियाद की कि अधिकारी झरिया की जनता को गर्मी में यातना न दें। नमाज में कई लोग शामिल हुए और अधिकारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 31 May 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
बिजली के लिए झरिया के मुसलमानों ने मस्जिद में मांगी दुआ

झरिया, वरीय संवाददाता। बिजली संकट से त्राहिमाम कर रहे झरिया में मुस्लिम समाज के लोगो ने शुक्रवार को मोहम्मद रशीदिया मस्जिद ऊपरकुल्ही में विद्युत आपूर्ती प्रमंडल के अधिकारियों एवं धनबाद के वरीय अधिकारियों के लिए दुआ मांगी और अल्लाह से फरियाद किया कि इन अधिकारियों को हिदायत दे कि झरिया की निरीह जनता को यातना न दें। इस भीषण गर्मी में सितम न डाले। अल्लाह सभी अधिकारियों को बरकत दे। नमाज अदा करने में मुख्य रुप से मुहम्मद इयाजुल अवुल कलाम, अजहर इमाम, अब्दुल मनान, अब्दुल रहमान, अवुल कसीम, अवुल हसन, अवुल खालिद, मुस्ताक अहमद, वकाश अहमद, मुहम्मद फिरोज़, जावेद मुहम्मद आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।