रहस्यमय ढंग से ठेका मजदूर की मौत
मैथन के वासुदेव नगर में ठेका मजदूर सोनू यादव (30) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। नाइट ड्यूटी के बाद वह अपने साथियों के साथ सोए थे। जब उन्हें शाम को उठाया गया, तो वह नहीं उठे। उन्हें अस्पताल ले...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 16 May 2025 05:08 AM

मैथन। मैथन वासुदेव नगर में किराए के मकान में रह रहे सोनू यादव (30) नामक ठेका मजदूर की मौत रहस्यमय ढंग से हो गई। बताया जाता है कि नाइट ड्यूटी करने के बाद गुरुवार दोपहर में वह अपने अन्य साथियों के साथ सोए हुए थे। शाम को ड्यूटी जाने के लिए उठाया तो वे नहीं उठे। जिसके बाद उन्हें डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोनू एनएचएआई के निर्माण कार्य में काम कर रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।