New Dhanbad DC Aditya Ranjan Faces Major Challenge of Jharia Rehabilitation धनबाद के नए डीसी के समक्ष झरिया पुनर्वास बड़ी चुनौती, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsNew Dhanbad DC Aditya Ranjan Faces Major Challenge of Jharia Rehabilitation

धनबाद के नए डीसी के समक्ष झरिया पुनर्वास बड़ी चुनौती

धनबाद के नए डीसी आदित्य रंजन के लिए झरिया पुनर्वास सबसे बड़ी चुनौती है। उन्हें संशोधित झरिया मास्टर प्लान को समझना होगा और भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करना होगा। मानसून...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 27 May 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
धनबाद के नए डीसी के समक्ष झरिया पुनर्वास बड़ी चुनौती

धनबाद, विशेष संवाददाता धनबाद के नए डीसी आदित्य रंजन के लिए झरिया पुनर्वास सबसे बड़ी चुनौती होगी। संशोधित झरिया मास्टर प्लान को जल्द मंजूरी मिलनी है। नए डीसी को झरिया मास्टर प्लान एवं भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्र को समझना होगा। मालूम हो कि झरिया पुनर्वास की अहम जिम्मेदारी जेआरडीए (झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार) पर है। धनबाद के डीसी जेआरडीए के प्रबंध निदेशक होते हैं। मानसून दस्तक देने को तैयार है। मानसून में भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं ज्यादा होती हैं। 41 अतिसंवेदनशील भूमिगत आग प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों का पुनर्वास प्राथमिकता के आधार पर करनी होगी।

झारखंड के निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस पद पर काम करने वाले आदित्य रंजन को धनबाद डीसी बना राज्य सरकार ने अहम जिम्मेदारी दी है। आदित्य रंजन बोकारो जिले के रहनेवाले हैं। इस वजह से स्थानीय मुद्दों को जानने-समझने में आसानी होगी। इंजीनियर आदित्य रंजन 2015 बैच के अधिकारी हैं। हजारीबाग में डीडीसी एवं कोडरमा के डीसी भी रह चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।