Police Arrest Two in Sudamadihe Loot Case - 22 000 Stolen सुदामडीह पुलिस ने किया लूटकांड में बाईक, नगदी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPolice Arrest Two in Sudamadihe Loot Case - 22 000 Stolen

सुदामडीह पुलिस ने किया लूटकांड में बाईक, नगदी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

चासनाला प्रतिनिधिचासनाला प्रतिनिधि सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहन बाजार मुख्य सड़क पर 18 फरवरी 2025 को हुए लूट कांड का सुदामडीह पुलिस ने उदभेदन कर लेने

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 14 June 2025 05:22 AM
share Share
Follow Us on
सुदामडीह पुलिस ने किया लूटकांड में बाईक, नगदी के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

चासनाला, प्रतिनिधि। सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहन बाजार मुख्य सड़क पर 18 फरवरी 2025 को हुए लूटकांड का सुदामडीह पुलिस ने उद्भेदन कर लेने का दावा किया है। शुक्रवार को थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर जोड़ापोखर अंचल पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार ने कहा कि लूटकांड में शामिल बलियापुर के मस्जिद टोला निवासी शेख दिल मोहम्मद (34), पाथरडीह भौरीक खटाल निवासी शाहरुख खान (25) को गिरफ्तार किया गया है। जिससे पूछताछ के बाद धनबाद जेल भेज दिया गया है। दोनों ने पुलिस के समक्ष लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (जेएच 10 सीएन 8101) व दो हजार रुपया भी बरामद किया है।

उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को झरिया निवासी गुलाम मुर्तजा कार से मोहन बाजार से बोकारो जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उनसे 22 हजार रुपया लूट लिया था। पुलिस ने गुलाम की शिकायत पर कांड संख्या 13/25 दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच में पुलिस को मोटरसाइकिल नंबर मिला। जो बलियापुर के शेखदिल मोहम्मद के नाम से रजिस्टर्ड था। जब पुलिस ने शेखदिल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। तो शेखदिल ने बताया कि उक्त मोटरसाईकिल शाहरुख के पास है। शाहरुख ने फोन पर बताया था कि शिवनंदन वर्मा ने मोटरसाइकिल से लूट की घटना को अंजाम दिया है। जिसमें मुझे छह हजार रुपया मिला है। जिसके बाद शेखदिल ने भी अपना हिस्सा मांगा। उसे भी शिवनंदन ने छह हजार रुपया दिया था। जिसके बाद पुलिस ने पाथरडीह भौरीक खटाल समीप शाहरुख के यहां छापेमारी की। पुलिस ने शाहरुख के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूट की राशि के दो हजार रुपया बरामद किया। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। लूटकांड के उद्भेदन में सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल सिंह, सअनी चंदन कुमार शर्मा एवं पुलिस बल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।