Political Tensions Rise Chandraprakash Chaudhary s Protest in Dhanbad Amid Worker Issues धनबाद कोयलांचल में बढ़ रही आजसू से भाजपा की दूरी, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPolitical Tensions Rise Chandraprakash Chaudhary s Protest in Dhanbad Amid Worker Issues

धनबाद कोयलांचल में बढ़ रही आजसू से भाजपा की दूरी

धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मजदूरों के मुद्दे पर धरना दिया। यह धरना मजदूरों के मुद्दों के साथ-साथ भाजपा-आजसू गठबंधन में बढ़ती राजनीतिक दूरी को उजागर करता है। भाजपा समर्थक...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 11 June 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
धनबाद कोयलांचल में बढ़ रही आजसू से भाजपा की दूरी

धनबाद, मुकेश सिंह बाघमारा क्षेत्र के ब्लॉक टू में 9 जून को गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मजदूरों के मुद्दे को लेकर धरना दिया। इस हाईप्रोफाइल धरना का उद्देश्य सिर्फ मजदूरों का मुद्दा ही नहीं हैं। मजदूरों के बहाने सियासी प्रभाव बढ़ाने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है। भाजपा समर्थक मजदूरों ने चंद्रप्रकाश चौधरी के धरना का विरोध किया है। जानकार कहते हैं कि कोयलांचल में भाजपा-आजसू गठबंधन की गांठ कमजोर होती दिख रही है। भाजपा-आजसू सांसद के बीच की दूरी कई संकेत दे रहे हैं। पहली बार भाजपा ने गठबंधन के तहत अपनी सीटिंग सीट गिरिडीह लोकसभा को 2019 में गठबंधन के तहत आजसू का दिया था।

आजसू के टिकट पर चंद्रप्रकाश चौधरी जीते थे। गठबंधन 2024 में भी बरकरार रहा और गिरिडीह सीट एक बार फिर आजसू की झोली में गई। फिर चंद्रप्रकाश चौधरी जीते। 2019 में चंद्रप्रकाश की जीत में बाघमारा के तत्कालीन विधायक ढुलू महतो (अब धनबाद के सांसद) की अहम भूमिका रही थी। अब दोनों के बीच सियासी दूरी बढ़ने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। ढुलू के बड़े भाई शत्रुघ्न महतो अब बाघमारा के विधायक हैं। बाघमारा विधानसभा सीट पर ढुलू महतो की मजबूत पकड़ रही। पहले तीन बार स्वयं विधायक रहे। ढुलू सांसद बने तो उनके बड़े भाई बाघमारा से जीते। लोकसभा सीट पर नजर डालें तो बाघमारा सीट गिरिडीह लोकसभा में पड़ती है। गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी हैं। चंद्रप्रकाश चौधरी अब बाघमारा में अपनी मजबूत पकड़ बनाना चाहते हैं। कोयलांचल की राजनीति को करीब से जानने वाले कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में झटका के बाद भाजपा आजसू को लेकर बहुत गंभीर नहीं है। खासकर धनबाद में जयराम के उभार के बाद आजसू की पकड़ थोड़ी कमजोर मानी जा रही है। मामले पर सांसद ढुलू महतो फिलहाल चुप हैं। बैठकों का दौर जारी है। अब देखना है कि मजदूरों के बहाने भाजपा-आजसू के बीच संघर्ष की तैयार हो रही जमीन भविष्य में कोयलांचल की राजनीति को किस दिशा में ले जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।