मंईयां सम्मान योजना : 20 हजार लाभुकों के खाते में पहुंचे 2500 रुपये
पूर्वी सिंहभूम जिले में मंईयां सम्मान योजना के तहत 20,000 लाभार्थियों के खातों में सीधे 2500 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। यह राशि उन लाभार्थियों को भेजी गई है जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हुए हैं।...

पूर्वी सिंहभूम जिले के 20 हजार लाभार्थियों के खाते में मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अप्रैल की 2500 रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा की गई इस प्रक्रिया में उन्हीं लाभुकों को राशि भेजी गई है, जिनके बैंक खाते आधार से सीड किए गए हैं। इस भुगतान के जरिए कुल पांच करोड़ रुपए की राशि लाभुकों को हस्तांतरित की गई है। जिले में कुल 77,066 लाभार्थियों के खाते दस्तावेजों में त्रुटि और आधार सीडिंग की कमी के कारण पहले होल्ड कर दिए गए थे। इनमें से दस्तावेज जांच में सही पाए जाने के बाद 20 हजार लाभार्थियों को अप्रैल माह की राशि भेजी गई है।
शेष लाभुकों को भी राशि प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खातों में आधार सीडिंग जल्द से जल्द कराने की सलाह दी गई है। खातों में त्रुटि के कारण रोकी गई राशि प्रखंडवार देखें तो मानगो अंचल से 7,517, गोलमुरी सह जुगसलाई से 12,368, जमशेदपुर अंचल से 14,662 और पोटका से 9,174 लाभुकों के खाते होल्ड किए गए थे। वहीं, घाटशिला में 4,854, चाकुलिया अंचल में 674, चाकुलिया प्रखंड में 4,217, बहरागोड़ा में 7,788, गुड़ाबांदा में 2,260, बोड़ाम में 2,614, धालभूमगढ़ में 3,043, डुमरिया में 1,993, मुसाबनी में 2,509 और पटमदा में 3,393 लाभुकों के खातों में त्रुटियों के कारण राशि रोकी गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जाती, तब तक राशि ट्रांसफर नहीं की जा सकेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।