पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर डाला तेजाब
Mathura News - जाफरपुर गांव में कुशल और पवन नामक दो भाइयों पर पुरानी रंजिश के चलते तेजाब डालने का आरोप लगा है। दोनों भाइयों ने बताया कि उन्हें खेत पर जाते समय तीन नामजदों ने गाली देकर मारा और तेजाब फेंक दिया। पुलिस...

बाजना थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर में खेत पर जा रहे दो सगे भाइयों कुशल व पवन ने पुरानी रंजिश के चलते नामजदों पर मारपीट कर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। घायलों को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को गांव जाफरपुर, नौहझील निवासी पवन और कुशल अपने खेत पर जा रहे थे। पीड़ित पवन का आरोप है कि दोनों भाईयों को खेत पर जाते समय पीछे से आये तीन नामजदों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों के ऊपर तेजाब फैंक कर झुलसा दिया। पीड़ित का आरोप है कि नामजदों से पुराना विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।
वे काफी दिन से राजीनामा करने को दबाव बना रहे हैं। राजीनामा करने से मना करने पर हमला किया गया है। थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।