Severe Heatwave in Hapur Eases with Clouds and Winds 38 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं, गिरा पारा, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsSevere Heatwave in Hapur Eases with Clouds and Winds

38 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं, गिरा पारा

Hapur News - हापुड़ का अधिकतम पारा 41 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड हापुड़, संवाददाता। पिछले तीन चार दिन से हापुड़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शु

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Fri, 13 June 2025 07:16 PM
share Share
Follow Us on
  38 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवाएं, गिरा पारा

पिछले तीन चार दिन से हापुड़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार की सुबह से ही सूर्यदेव ने आग उगलनी शुरू कर दी, लेकिन दोपहर के समय आसमान में हल्के बादल छा गए। कुछ देर बाद 38 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगी। इससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। हापुड़ में शुक्रवार की सुबह तेज धूप थी। तेज धूप के साथ उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। जिस कारण घर से बाहर निकलने वाले लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

सड़क पर कुछ दूर चलते ही लोग पसीनों से तरबतर हो गए। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन दोपहर के समय आसमान में हल्के बादल छा गए। कुछ देर बाद करीब 38 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने लगी। हवाओं में हल्की ठंडक थी। ऐसे में लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली। कुछ देर बाद फिर धूप निकल गई, लेकिन सूरज की तल्ख किरणों से राहत मिली रही। वहीं आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 से लुढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान में गिरावट आएगी और 20 से 22 जून के बीच हापुड़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।