राजगंज कॉलेज: प्राचार्य पद पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी
धनबाद में राजगंज डिग्री कॉलेज के पूर्णकालिक प्राचार्य की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक आवेदकों से 15 दिनों में आवेदन मांगे गए हैं। प्राचार्य के लिए आवश्यकताएँ: पीजी, न्यूनतम 55%...

धनबाद, मुख्य संवाददाता। राजगंज डिग्री कॉलेज के पूर्णकालिक प्राचार्य की नियुक्ति के लिए बुधवार को विज्ञापन जारी कर दिया गया। प्रभारी प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने पूर्णकालिक प्राचार्य नियुक्ति संबंधित विज्ञापन जारी कर 15 दिनों में इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगा है। पीजी के साथ न्यूनतम 55 फीसदी अंक, पीएचडी डिग्री, प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में 15 साल का शिक्षण अनुभव, अधिकतम उम्र 55 वर्ष से अधिक नहीं हो। चयनित प्राचार्य का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। बताते चलें कि राजगंज डिग्री कॉलेज में प्राचार्य पद पर नियुक्ति को लेकर विवाद है। इसको लेकर कॉलेज के शिक्षक दो गुटों में बंट गए है।
विवाद दूर करने के लिए बीबीएमकेयू प्रशासन ने एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी को राजगंज डिग्री कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया है। विवि ने डॉ शर्मिला रानी को प्राचार्य नियुक्ति व स्थायी शासी निकाय के गठन का निर्देश दिया है। संभावना है कि शासी निकाय के लिए जल्द शिक्षक प्रतिनिधि के पद पर भी चुनाव या मनोनयन हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।