दोमुहानी गांव में महंत दरबारी दास की 15वीं पुण्यतिथि मनायी गई
जरमुंडी प्रखंड के दोमुहानी गांव में ठाकुरबाड़ी मंदिर के महंत दरबारी दास की 15वीं पुण्यतिथि बिनोद कुमार दास के नेतृत्व में मनायी गई। सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला भारती ने उनके द्वारा 1931 में बनवाए गए राम...

जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत सहारा पंचायत के दोमुहानी गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर के महंत दरबारी दास की 15वीं पुण्यतिथि शनिवार को उनके उत्तराधिकारी बिनोद कुमार दास के नेतृत्व में मनायी गई। देवघर से गांव पहुंची सामाजिक कार्यकर्ता और नेत्री निर्मला भारती ने दरबारी दास के जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 1931 ई में अंग्रेजी हुकूमत के दौरान उनके द्वारा राम सीता मंदिर का निर्माण कराया गया था। जिसमें अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित है। उस समय से ही मंदिर में लोग पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। यह मंदिर आसपास में काफी प्रसिद्ध है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बलराम दास, संजय असंगा, बालेश्वर दास, विशेश्वरी देवी, प्रयाग मंडल, शैलेंद्र कुमार, पालटू राय, विनोद कुमार दास, उषा देवी, पप्पू देवी, नेहा भारती, नील कुमारी, चांदनी कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रियांशु कुमार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।