Grand Kalash Shobha Yatra Kicks Off Bhagwat Katha in Saraiyahat भागवत कथा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsGrand Kalash Shobha Yatra Kicks Off Bhagwat Katha in Saraiyahat

भागवत कथा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा

सरैयाहाट के वकुला मानिकपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है। पहले दिन 851 कन्याओं और महिलाओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। यात्रा बाबा शुम्भेश्वरनाथ मंदिर से जल लेकर यज्ञ स्थल तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाWed, 16 April 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
भागवत कथा को लेकर निकली कलश शोभा यात्रा

सरैयाहाट। सरैयाहाट-वकुला मानिकपुर गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है। इस यज्ञ के पहले दिन बुधवार को 851 कन्या व‌ महिलाओं के द्वारा एक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश‌ यात्रा वकुला मानिकपुर यज्ञ स्थल से चलकर बाबा शुम्भेश्वरनाथ मंदिर स्थित चंन्द्रकुप से जलभरकर धौनी, महुरा व सुमेता इत्यादि गांव होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह शर्बत व पानी की व्यवस्था की गयी थी। कलश यात्रा के दौरान महिलाऐं राधे-राधे का जयघोष कर रही थी। यह भागवत कथा 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेगा। कथा व्यास के रूप में वृंदावनधाम के दुर्गेश नंदन जी महाराज के द्वारा सभी कार्यक्रम पुरा किया जाएगा।‌ इस आयोजन को सफल बनाने के लिए वकुला मानिकपुर यज्ञ समिति के सदस्य व ग्रामीण काफी सहयोग में जुटे हुए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।