लेखा होड़ की मासिक बैठक में मांझी थान व जाहेर थान को दुरूस्त करने पर जोर
रामगढ़ में ग्राम प्रधान के सहयोगियों की मासिक बैठक इंग्लिशलाल मरांडी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भीम प्रसाद मंडल ने संथाल समाज की संस्कृति, पूजा पद्धति और त्यौहारों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि...

रामगढ़। ग्राम प्रधान के सहयोगियों लेखा होड़ों का मासिक बैठक इंग्लिशलाल मरांडी की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल उपस्थित होकर अपना वक्तव्य रखा। जिसमें मुख्य रूप से संथाल समाज के संस्कृति के बारे में वार्तालाप किया गया। जिसमें सभी सम्मानित लेखा होड़ को नायकी, कूड़ामनायकी, जोगमांझी एवं गंडित को अपना काम के बारे में पूछा गया एवं विभिन्न जानकारी दी गई। पूजा पद्धति के बारे में भी पूछा गया जिसमें सभी ने अपना पूजा पद्धति अलग-अलग बताया। भीम प्रसाद मंडल ने सभी पर त्यौहार एवं संथाल समाज की पूजा पद्धति के बारे में विस्तार से बताया।
कहा की संथाल समाज में मूलत साल में 6 पर्व मनाया जाता है। जिसमे बाहा, एरोक, हरीयाड, जानथाड, सोहराय, माघी है। सभी पूजा पद्धति को विस्तार से समझाया गया। बताया की संथाल गांव की पहचान के लिए मांझी थान एवं जाहेर थान है, जिसमें बहुत से गांव में देखा जाए तो जर्जर स्थिति में है एवं बहुत से गांव में पक्का हो चुका है। साथ ही जिस गांव में मांझी थान जर्जर है वहां ध्यान देने की बात कही गई। बैठक में शामिल सदस्य इंग्लिश लाल मरांडी, मनोहर हेंब्रम, जितलाल सोरेन, देवीलाल हेंब्रम, भगवान मुर्मू, लाल बिहारी हेंब्रम सहित अन्य लेखा होड़ उपस्थित रहे। फोटो-11दुमका-214, कैप्सन-बुधवार को रामगढ़ में बैठक करते लेखाहोड़
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।