आदर्श उच्च विद्यालय में किया गया बाल संसद का पुनर्गठन
सरैयाहाट के महुरा गांव के आदर्श उच्च विद्यालय में शनिवार को बाल संसद का पुनर्गठन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में सुरेंद्र हेंब्रम को गतिविधियों के प्रभारी और सौरव...

सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट के महुरा गांव स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक जय प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में बाल संसद का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से बाल संसद गतिविधियों के प्रभारी सहायक शिक्षक सुरेंद्र हेंब्रम को नियुक्त किया गया। साथ ही बाल संसद के अध्यक्ष के रूप में सौरव कुमार, उपाध्यक्ष सुनिया मुर्मू व प्रधान मनीष कुमार को चुना गया। मौके पर उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बाल संसद के चयनित सभी सदस्यों को उनके अधिकार व कर्तव्य के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि बाल संसद का गठन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाता है।
इसमें विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग जरूरी होती है। साथ ही छात्रों के जीवन कौशल का विकास करने में बाल संसद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक की कमी की स्थिति में बाल संसद के सदस्य अपने वर्ग कक्ष में बच्चों को अनुशासित रहते हुए अध्ययन कराने में उन्हें सहयोग करेंगे। मौके पर विद्यालय के शिक्षक विकास भारती, सज्जन कुमार मिश्रा, सिवास्टीमन हेंब्रम दीपांकर मंडल मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।