विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन की तैयारी शुरू
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2025-29 के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के निर्देश पर विश्वविद्यालय स्तर पर प्रवेश समिति का गठन किया गया...

दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत और सम्बद्ध कॉलेजों में जल्द ही स्नातक सत्र 2025-29 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेन्द्र यादव ने कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के निर्देश पर यूजी नामांकन हेतु विश्वविद्यालय स्तरीय प्रवेश समिति का गठन कर दिया है। इस समिति के अध्यक्ष स्वयं कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर हैं, जबकि सदस्य सचिव डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेन्द्र यादव हैं। डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेन्द्र यादव ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कुलपति के निर्देशानुसार नामांकन समिति का गठन कर दिया गया है और जल्द ही चांसलर पोर्टल खोलने का निर्णय नामांकन समिति की बैठक में लिया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, जबकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल का परिणाम अभी प्रतीक्षित है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि जैक बोर्ड का परिणाम जारी होते ही चांसलर पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय के अंतर्गत 27 अंगीभूत महाविद्यालय और 14 संबद्ध महाविद्यालय हैं, जिनमें चांसलर पोर्टल के माध्यम से स्नातक नामांकन की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इन कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ होने वाली है। इन कॉलेजों में होना है नामंकन अंगीभूत महाविद्यालय में एसपी कॉलेज दुमका, एसपी महिला कॉलेज दुमका, देवघर कॉलेज देवघर, एएस कॉलेज देवघर, आरडी बजला महिला कॉलेज देवघर, मधुपुर कॉलेज मधुपुर, केकेएम कॉलेज पाकुड़, साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज, बीएसके कॉलेज बरहेट, एसआरटी कॉलेज धमडी, जामताड़ा कॉलेज जामताड़ा, गोड्डा कॉलेज गोड्डा, मिल्लत कॉलेज परसा, मॉडल कॉलेज पाकुड़, मॉडल कॉलेज साहिबगंज, मॉडल कॉलेज दुमका, मॉडल महाविद्यालय पलोजोरी, देवघर, मॉडल महाविद्यालय गोड्डा, महिला कॉलेज पाकुड़, महिला कॉलेज साहिबगंज, डिग्री कॉलेज नाला (फतेहपुर), डिग्री कॉलेज महागामा, डिग्री कॉलेज शिकारीपाड़ा, डिग्री कॉलेज जरमुंडी, डिग्री कॉलेज महेशपुर, महिला कॉलेज सारठ और महिला कॉलेज मधुपुर में होना है नामंकन। संबद्ध महाविद्यालय में एएन कॉलेज दुमका, एसबी एसएस पीएसजे कॉलेज पथरगामा, महिला कॉलेज गोड्डा, डॉ. जेएम कॉलेज जसीडीह, शिकारीपाड़ा कॉलेज शिकारीपाड़ा, जामताड़ा संध्या महिला कॉलेज जामताड़ा, जेजेएस कॉलेज मिहिजाम, एमजी कॉलेज रानीश्वर दुमका, डिग्री कॉलेज नाला जामताड़ा, बीएलएनएल बोहरा कॉलेज राजमहल, बीएसए महिला कॉलेज बरहेट, साहिबगंज, भगवत झा आज़ाद कॉलेज कुंडहित, सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज महरो दुमका और शिबू सोरेन जनजातीय डिग्री कॉलेज, बोरियो साहिबगंज संबद्ध महाविद्यालय में होना है नामंकन।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।