Tribute Held for Pope Francis at Dudhani Church कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर दुधानी चर्च में एक श्रद्धांजलि का आयोजन किया, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsTribute Held for Pope Francis at Dudhani Church

कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर दुधानी चर्च में एक श्रद्धांजलि का आयोजन किया

दुमका में, कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर दुधानी चर्च में श्रद्धांजलि दी गई। 21 अप्रैल को 88 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था। संत पॉल चर्च में विशेष प्रार्थना की गई और समुदाय ने दिवंगत...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSat, 26 April 2025 04:08 PM
share Share
Follow Us on
कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर दुधानी चर्च में एक श्रद्धांजलि का आयोजन किया

दुमका, प्रतिनिधि। कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के निधन पर दुधानी चर्च में एक श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। पोप फ्रांसिस का 21 अप्रैल को 88 साल की उम्र में स्ट्रोक और हार्ट फैलियर से निधन हुआ था। शनिवार को दुधानी संत पॉल चर्च में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। चर्चों के बिशप, फादर, पादरी, सिस्टर ने गहरा शोक व्यक्त किया। चर्च में समुदाय के लोगों ने दिवंगत पोप फ्रांसिस के लिए मोमबत्ती जलाकर शोक प्रार्थना की। निधन पर चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। दुधानी संत पॉल चर्च के बिशप जूलियस मरांडी ने कहा कि पोप फ्रांसिस का निधन पूरी मानवता के लिए अपूरणीय क्षति है। फादर एक महान धार्मिक नेता थे जिन्होंने अपने जीवन को भगवान की सेवा और मानवता की भलाई के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने फादर की याद में एकत्रित होकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।