सहिजना छठ घाट पर होगा भव्य गंगा आरती का आयोजन
गढ़वा में 4 जून को विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सहिजना दानरो नदी छठ घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।...

गढ़वा, प्रतिनिधि। गायत्री परिवार, पर्यावरण परिवार, आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट और सहिजना छठ पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर शहर के सहिजना दानरो नदी छठ घाट पर 4 जून की शाम भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। उसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा आकर्षक रूप से गंगा आरती किया जाएगा। साथ ही उक्त अवसर पर दानरो नदी के जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिये सामूहिक संकल्प भी लिया जायेगा। कार्यक्रम में बतोर मुख्य अतिथि गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी पर्यावरण परिवार के नितिन तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार शाम पांच बजे से होगी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के लिए विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर आयोजित गंगा आरती का यह आयोजन ऐतिहासिक साबित होगा। कार्यक्रम में जिले के सभी सामाजिक और आध्यात्मिक संगठन के लोगों को आमंत्रित किया गया है। सभी की उपस्थिति में दानरो नदी के जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम को आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया जाएगा। उसके अलावे पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भी एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर रविवार शाम गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में एक बैठक होगी। प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता को लेकर आयोजित बैठक में गायत्री परिवार के विनोद पाठक, आरपी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के डॉ पातंजलि केसरी, पर्यावरण परिवार के नितिन तिवारी, गौतम ऋषि, अमित शुक्ला, सहिजना छठ घाट समिति के जितेंद्र सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।