Jharkhand Mukti Morcha Protests Against Poor Health Services in Badgadh डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर मनमानी का आरोप, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsJharkhand Mukti Morcha Protests Against Poor Health Services in Badgadh

डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर मनमानी का आरोप

बड़गड़ में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था और डॉ संजय कुमार के रवैये पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विरोध जताया। नेताओं का कहना है कि डॉक्टरों को बड़गड़ में सेवा देने के बजाय भंडरिया भेजा जा रहा है, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 14 June 2025 02:01 AM
share Share
Follow Us on
डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों पर मनमानी का आरोप

बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार के मनमानी रवैये पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कमेटी ने विरोध जताया है। शुक्रवार को नेताओं ने प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी खुद नियमित रूप से भंडरिया स्वास्थ्य केंद्र में सेवा नहीं देते हैं। बड़गड़ में पदस्थापित कर्मियों को भंडरिया में रखकर उनसे मन मुताबिक कार्य कराया जाता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन मिंज ने बताया है कि झारखंड सरकार के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गड़ में पांच चल चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। उनमें तीन चिकित्सक और दो सहायक हैं।

उक्त पांचों चिकित्सा कर्मियों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय द्वारा बड़गड़ के बजाय भंडरिया अस्पताल में ड्यूटी कराया जाता है। बड़गड़ के नागरिक स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गड़ में एक फार्मासिस्ट की भी नियुक्ति हुई है। नवनियुक्त फार्मासिस्ट भी बड़गड़ के बजाय भंडरिया रेफरल अस्पताल में ड्यूटी कर रहा है। बड़गड़ के सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले आदिवासी, आदिम जनजाति सहित अन्य समुदाय के गरीब परिवार के लोग स्वास्थ्य सुविधा के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि एक हफ्ते में कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उसकी जवाबदेही सिविल सर्जन और भंडरिया रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर संजय कुमार की होगी। मौके पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य जयप्रकाश मिंज, प्रखंड सचिव अमानत अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नूरूल हक व झामुमो नेता संदीप गुप्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।