गुरुगोष्ठी का आयोजन
कांडी प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राकेश सहाय की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन हुआ। बैठक में खेलो झारखंड, सुब्रतो कप, और अन्य खेल प्रतियोगिताओं पर चर्चा की गई। 12 खेलों को शामिल किया गया है और अंडर...

कांडी। प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को प्रखंड स्तरीय गुरु गोष्ठी का आयोजन बीडीओ राकेश सहाय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खेलो झारखंड, सुब्रतो कप, जवाहर लाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता, खेलेंगे पढ़ेंगे और बढ़ेंगे सहित अन्य कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मौके पर बताया गया कि खेलो झारखंड में झारखंड ओलंपिक समिति खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त खेल संघ के खेलों में से 12 खेल व एक बैंड प्रतियोगिता को खेल प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। प्रतियोगिताओं में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं को अवसर प्रदान किया जाएगा।
मौके पर बीपीओ बीरेंद्र प्रसाद, प्रखंड साधन सेवी सुनील कुमार, जय प्रकाश लाल, मनीष कुमार, कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार, धर्मेन्द्र कुमार दुबे सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।